जहरीली शराब से मौत पर बोले विजय सिन्हा, RJD से है शराब माफियाओं का कनेक्शन...

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है. वहीं इस मामले में अब बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है.

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है. वहीं इस मामले में अब बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है.

विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर तेजस्वी में हिम्मत है तो वह कहे कि शराबी और शराब माफिया को टिकट नहीं देंगे. डिप्टी CM ने आगे कहा कि जितने भी शराब माफिया हैं, उनका कनेक्शन कहीं न कहीं राष्ट्रीय जनता दल से है. शराब का कारोबार करने वाले RJD से उम्मीदवार बनते हैं और बाहर से ढोल बजाते हैं.

सबकी सहमति से हुई थी बिहार में शराबबंदी

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव दोहरा चरित्र और दोहरी भाषा बोलना बंद करें. सभी की सहमति से बिहार में शराबबंदी की गई थी, लेकिन जहां घटना घटी है उस जिले में पहले भी घटना घट चुकी है. इस बार बहुत दिनों के बाद फिर से जहरीली शराब से मौत हुई है. संज्ञान लिया गया है, जांच की जा रही है.

Also Read: जहरीला पेय पदार्थ से तीन जिलों में कोहराम, सीवान-सारण के बाद अब गोपालगंज में दो की मौत

इस घटना में आरजेडी का कनेक्शन

डिप्टी CM से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि आप विपक्ष में थे तब आप शराबबंदी को फ्लॉप बता रहे थे ? इसपर उन्होंने कहा कि शराबबंदी सभी की सहमति से हुई थी, लेकिन उस समय आरजेडी का कनेक्शन जुड़ा हुआ था. आज भी हम कह रहे हैं कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >