बिहार में 13,500 होमगार्ड भर्ती को मंजूरी, जानिए दैनिक भत्ता और आवेदन की प्रक्रिया

Bihar Home Guard Bharti: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. बिहार सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 13,500 होम गार्ड पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. साथ ही दैनिक भत्ता भी बढ़ा दिया गया है. जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

Bihar Home Guard Bharti: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में गृह रक्षक यानी होम गार्ड के 13,500 रिक्त पदों पर भर्ती निकालने का एलान किया है. इस फैसले से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया को लेकर मंजूरी दे दी गई है और अब जल्द ही गृह विभाग की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

सरकार के इस निर्णय को रोजगार के लिहाज से अहम माना जा रहा है. लंबे समय से होम गार्ड की रिक्तियां भरने की मांग उठ रही थी. अब विभाग की स्वीकृति के बाद उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी जाएगी.

दैनिक भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी

भर्ती के साथ-साथ सरकार ने होम गार्ड के दैनिक भत्ते में भी इजाफा किया है. पहले जहां एक दिन के कर्तव्य भत्ते के रूप में 774 रुपये मिलते थे. वहीं अब इसे बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया गया है. यानी प्रति दिन 347 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे होम गार्ड जवानों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी. सरकार का कहना है कि यह कदम जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उठाया गया है.

क्या है पात्रता?

होम गार्ड पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी होगा. न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिल सकती है. विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी.

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा. दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर अंक दिए जाएंगे. इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. अंतिम चयन से पहले मेडिकल जांच भी अनिवार्य होगी.

कुल मिलाकर यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. अब सभी की नजरें आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं.

Also Read: बिहार में सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार तक सब्सिडी, 5 साल तक फ्री मेंटेनेंस की मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >