Bihar Heat Wave Alert: बिहार के 6 जिलों में अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कितना बढ़ेगा तापमान

Bihar Heat Wave Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में बिहार में भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Heat Wave Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए पूर्वानुमान में हीट वेव की चेतावनी दी है. इसमें बताया गया की आने वाले दो दिनों में 6 जिलों में तापमान की बढ़ोतरी होगी और लू चलने की भी संभावना है. जिससे हीट वेव की स्थिति पैदा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है जिससे दिन के साथ रात में भी मौसम काफी गर्म रहेगा. इस बढती गर्मी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने 6 जिलों में ऑरेंज और 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में 44 डिग्री तक जायेगा पारा

मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर और अरवल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलने के कारण हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. इन जिलों के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक 42 से 44 डिग्री तक तापमान रह सकता है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

Imd alert

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना समेत खगड़िया, गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सुपौल, बांका, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी किया और बाताया कि अगले दो दिनों में 40 से 42 डिग्री तक तापमान जा सकता है.

Imd alert

इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने अररिया, किशनगंज और पुर्णिया के लिए कोई अलर्ट न जारी करते हुए मौसम सामान्य रहने के संकेत दिए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25 और 26 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

25 अप्रैल के लिए जहानाबाद, गया, सिवान और सारण में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भागलपुर, कटिहार और बांका में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. 26 अप्रैल से सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई में गर्मी कम होगी और राहत की स्थिति होगी. (श्रीति सागर)

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में चलती ट्रेन से लड़की को फेंका, मौत, पिता-बहन ने RPF पर लगाए गंभीर आरोप

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >