50 साल पुराने दोस्त से मिलने पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, फ्रेंड ने कहा छोटा आदमी...

Bihar Governor: बिहार के नए गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान ने पटना पहुंचने के बाद अपने कॉलेज के पुराने दोस्त से मुलाकात की. दोनों के बीच एक घंटे लंबी बातचीत चली. कॉलेज फ्रेंड ने कहा यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. कॉलेज के दोस्त अब राज्यपाल हो गए हैं.

Bihar Governor: बिहार के नए गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान ने पटना पहुंचने के बाद अपने कॉलेज के पुराने दोस्त से मुलाकात की. बता दें कि नियाज अहमद दानापुर के फुलवारी शरीफ में FCI रोड पर रहते हैं. सोमवार को बिहार के गवर्नर पटना पहुंचते ही उनसे मिलने पहुंच गए. दोनों के बीच एक घंटे लंबी बातचीत चली. इस दौरान गर्वनर ने अपने दोस्त से कॉलेज के दिनों की चर्चा भी की. दोस्त नियाज अहमद के घर पर जब राज्यपाल को चाय दी गई तो उन्होंने कहा कि ’10 साल हो गए हैं चाय छोड़े हुए. सुबह में हल्दी और थोड़ी काली मिर्च डालकर गर्म पानी के साथ पीता हूं.’

50 साल पुरानी दोस्ती को कौन याद रखता है…

नियाज अहमद ने बताया कि ’50 साल पुरानी दोस्ती को कौन याद रखता है, लेकिन आरिफ़ मिलने आए. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. कॉलेज के दोस्त अब राज्यपाल हो गए हैं. वो खुद चलकर हमसे मिलने आए.’ नियाज अहमद ने बताया कि ‘उनके मित्र जैसे ही यहां आए हैं वह मेरा हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे. कॉलेज के समय हम अच्छे मित्र रहे हैं और आज हम साधारण आदमी हैं और वह बहुत बड़े आदमी बन गए हैं. हमारे बुलावे पर नहीं बल्कि वह अपने मन से हमारे घर पहुंचे यह बहुत बड़ी बात है. जिस तरह से कृष्ण ने सुदामा से मुलाकात की थी उसी तरह हमारी भी मुलाकात हुई.’

Also Read: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, री-एग्जाम पर कह दी ये बड़ी बात

मेरे पास कोई व्यवस्था नहीं है, हम एकदम मामूली इंसान हैं

राज्यपाल के दोस्त नियाज ने बताया कि ‘बिहार के गवर्नर ने जब फोन किया कि मैं आ रहा हूं तब मैंने मना किया कि बिना कारण क्यों आएंगे. मेरे पास कोई व्यवस्था नहीं है, हम एकदम मामूली इंसान हैं. तुम फोन करोगे तो हम खुद गवर्नर हाउस तुमसे मिलने आएंगे.’ ‘राज्यपाल ने जवाब दिया कि नहीं, नहीं मैं आऊंगा ही तुमसे मिलने के लिए और वह आ गए. आज के समय में यह बहुत बड़ी बात है कि कोई 50 साल पुराने दोस्त से मिलने उसके घर आ जाए. आज के समय में लोग 10 साल में एक दूसरे को भूल जाते हैं.

बता दें कि मोहम्मद नियाज अहमद मूल रूप से दरभंगा के बहेड़ी के रहने वाले हैं. नियाज झारखंड सरकार में रेवेन्यू विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. वे 2010 में रिटायर हुए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >