बिहार के इन सरकारी कर्मियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, जानिए मामला

Bihar Government: बिहार के कुछ सरकारी कर्मियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है. यह अगले साल (2027) के मार्च महीने तक जारी रहेगी. केंद्र सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया, जिसके बाद बिहार सरकार ने यह फैसला लिया.

Bihar Government: देश में 1 अप्रैल से जनगणना का काम शुरू हो गया है. यह काम किसी भी कारण से प्रभावित ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के वैसे सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी जो कि जनगणना के काम में जुटे हुए हैं, उनका अगले साल (2027) के मार्च महीने तक ट्रांसफर नहीं हो सकेगा. इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

इन सभी कर्मियों के ट्रांसफर पर लगी रोक

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव की ओर से देश के राज्यों में लेटर भेजा गया था. ऐसे में नोडल विभाग होने के नाते राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार के सभी जिलों में लेटर भेज दिया है. आदेश के मुताबिक, जिस भी विभाग के अधिकारी जनगणना के काम में जुटे हैं, उनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लगा दी गई है.

17 अप्रैल से होगी स्वगणना

देश के कुछ राज्यों में स्वगणना की शुरुआत भी हो गई है. लेकिन बिहार में इसकी शुरुआत 17 अप्रैल से होगी. इससे लोगों को राहत यह मिल सकेगी कि वे घर बैठे ही पोर्टल पर खुद के साथ-साथ पूरे परिवार की जानकारी अपलोड कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, 2 मई से मकानों की लिस्टिंग शुरू की जाएगी. यह काम एक महीने तक चलेगा. इसके लिए कर्मी घर-घर जायेंगे और जो डिटेल्स अपलोड किए गए, उसे वेरिफाई करेंगे.

स्वगणना के लिए क्या होगा जरूरी?

17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना पोर्टल खुला रहेगा जहां लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इसके लिए परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरूरी होगा. ऑनलाइन भरी गई जानकारी के बाद मिलने वाली एसई आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, जिसे बाद में जनगणना कर्मी को दिखाना होगा.

पूरी प्रक्रिया एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से संचालित होगी. जनगणना के दौरान लोगों से 33 आसान सवाल पूछे जाएंगे और एक मोबाइल नंबर लिया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि डिजिटल जनगणना से आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी और विकास योजनाओं के इंप्लीटेशन में बेहतर मदद मिलेगी.

Also Read: बिहार के इन 4 जिलों की ग्रामीण सड़कों के लिए सरकार का मास्टरप्लान, जल्द बदलेगी सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >