बिहार के देहात में भी अब मिलेगा बायोडीजल, सरकार ने बायोफ्यूल पंपों के लिए नियम बदले

Bihar Government: बिहार में गांवों के पास बायोफ्यूल और बायोडीजल पंप खोलने की तैयारी तेज हो गई है. ग्रामीण सड़कों के किनारे ऐसे पंप लगाने की मंजूरी प्रक्रिया आसान बनाने के लिए विभाग ने कमेटी बनाई है. रिपोर्ट आने के बाद हरित ईंधन के नए पंप खोलने का रास्ता साफ होगा.

Bihar Government: बिहार में अब गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. सरकार चाहती है कि देहात में भी एनवायरनमेंट के अनुकूल ईंधन आसानी से मिले. इसी वजह से ग्रामीण सड़कों के किनारे बायोडीजल रिटेल आउटलेट खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है.

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सड़क से पेट्रोल पंप तक जाने के लिए जो कनेक्टिंग रोड बनता है, उसमें सरकारी जमीन के इस्तेमाल को लेकर कई तरह की दिक्कतें सामने आती थीं. 2018 में इसके लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन बायोफ्यूल पंप के मामले में स्पष्ट प्रक्रिया तय नहीं थी.

कमेटी करेगी तय

अब विभाग ने फैसला लिया है कि जैसे पथ निर्माण विभाग सड़क किनारे पारंपरिक पेट्रोल पंप की अनुमति देता है, वैसे ही ग्रामीण सड़कों पर बायोफ्यूल और बायोडीजल पंप खोलने की मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए चीफ इंजिनियर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी तय करेगी कि अनुमति लेने की पूरी प्रक्रिया क्या होगी और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सामान्य पेट्रोल पंप से कितना अलग होता है ये

कमेटी अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की गाइडलाइन जारी की जाएगी. इसके बाद ग्रामीण इलाकों में बायोफ्यूल पंप खोलना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. बायोफ्यूल पंप सामान्य पेट्रोल पंप से अलग होते हैं. यह डीजल वनस्पति तेल, जानवरों की चर्बी या सड़ने-गलने वाला प्राकृतिक कचरा से तैयार किया जाता है. इसे बायोडीजल कहा जाता है.

यह एनवायरनमेंट के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे कार्बन का कम निकलता होता है. सरकार का मानना है कि इससे गांवों में रोजगार के नए मौके भी बनेंगे और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: जब फटे कुर्ते में मीटिंग करने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री, चंद्रशेखर ने चंदा मांगकर सिलवाया नया जोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >