Ayushman card: छठ को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी, घाटों और स्टेशनों पर पर इन लोगों का बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड

Ayushman card: दिवाली और छठ के मौके पर बिहार आये प्रवासियों के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है.

Ayushman card: दीपावली एवं छठ महापर्व पर घर लौट रहे यात्रियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता स्टॉल का पटना जंक्शन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उद्घाटन किया था. इस स्टॉल पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस योजना का लाभ पाने के लिए अहर्ता रखने वालों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा. आठ नवंबर तक यहां आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे. इसके साथ ही प्रत्येक जिले के प्रमुख छठ घाटों और पंचायतों में चार नवंबर से आठ नवंबर तक आयुष्मान कार्ड बनेगा. इन स्टॉलों पर प्रतिदिन 5 समर्पित कैंप-स्टॉल लगाये जायेंगे. इन स्टॉलों पर प्रतिदिन प्रति कैंप 500 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण बनाने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिया है.

कहां-कहां लगेगा स्टॉल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पटना के प्रमुख रेलवे स्टेशन, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन, दानापुर रेलवे स्टेशन, बैरिया बस स्टैंड पर जागरूकता स्टॉल स्थापित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण शुरू किया गया है. अब तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख परिवारों एवं 3 करोड़ 57 लाख व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किये जा चुके हैं. राज्य में इस योजना के तहत 586 सरकारी एवं 435 गैर सरकारी अस्पताल मिलाकर कुल 1021 अस्पताल सूचीबद्ध किये जा चुके हैं.

1.79 करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनेगा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य व देश के अन्य सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों के माध्यम से इस अब तक लगभग 13.95 लाख मरीजों के हॉस्पिटल में एडमिशन हुए हैं. इस पर 1730 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. राज्य के 1.79 करोड़ परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाना है. देशभर में 29 हजार अस्पताल आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध हैं. जहां लोग जाकर आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज निःशुल्क करा सकते हैं. साल 2024 में 2.70 करोड़ कार्ड बनाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar: सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव, NDA की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

Gaya एयरपोर्ट से थाइलैंड के लिए थाई एयर एशिया का विमान शुरू, बौद्ध मठों में रौनक लौटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >