बिहार में कल से 9 जनवरी तक चलेगा महाअभियान, घर बैठे बनेगी किसान आईडी, ऐसे कराएं ई-केवाईसी

Bihar Government: बिहार सरकार के कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों के लिए ई-केवाइसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है. विभागीय निर्देश के अनुसार जिन किसानों का ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होगा, उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.

Bihar Government: बिहार सरकार ने किसानों के हित में एक अहम कदम उठाया है. कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मिलकर अब हर किसान को एक अलग डिजिटल पहचान देने जा रहे हैं. इस डिजिटल पहचान को फार्मर रजिस्ट्री आईडी नाम दिया गया है. सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सीधे मिल सकेगा.

फार्मर रजिस्ट्री को तेजी से लागू करने के लिए नीतीश सरकार ने 6, 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. इन चार दिनों में पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन और ई-केवाइसी कराई जाएगी. सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस तय समय सीमा में अपनी डिजिटल पहचान बनवा लें.

फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य

फार्मर रजिस्ट्री आईडी इसलिए जरूरी है ताकि किसानों की सही जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके. इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाओं का लाभ पाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. अब कई सरकारी योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है. इसलिए जिन किसानों की आईडी नहीं बनेगी, वे भविष्य में लाभ से वंचित हो सकते हैं.

क्या है प्रक्रिया

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है. किसान अपने नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हलका कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े कागजात देने होंगे. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी.

अगर किसी किसान को रजिस्ट्रेशन या ई-केवाइसी के दौरान कोई दिक्कत आती है तो वे सीधे जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. कृषि विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए 18001801551 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए 18003456215 पर कॉल किया कर सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार ने की अपील

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच अपने पंचायत में लगने वाले कैंप में जरूर पहुंचें और समय रहते ई-केवाइसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा कराएं. यदि तय समय में ई-केवाइसी नहीं कराई गई, तो किसान का नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है.

इस अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. समय पर फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाइसी पूरी कराने से किसान बिना किसी रुकावट के भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 355 परिवारों की उड़ी नींद, प्रशासन का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >