बिहार में अब बिजली बिल की टेंशन खत्म, BPL परिवारों के घर मुफ्त में लगाए जाएंगे सोलर पैनल

Bihar Solar News: बिहार सरकार बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है. ‘सूर्य घर योजना’ के तहत गरीब परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. योजना की शुरुआत पहले चरण में आठ जिलों से की जाएगी.

Bihar Solar News: बिहार सरकार बीपीएल परिवारों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है. राज्य के गरीब परिवारों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे. सरकार ‘सूर्य घर योजना’ के तहत पात्र परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी. इससे लोगों को बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ते बिजली बिल से राहत मिलेगी.

14 जून से हो सकता है योजना का शुभारंभ

सूत्रों के मुताबिक योजना का औपचारिक शुभारंभ 14 जून को हो सकता है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसके शुभारंभ की घोषणा कर सकते हैं. योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जिलों में एजेंसियों का चयन भी कर लिया गया है.

मुफ्त में लगाए जाएंगे सोलर पैनल

योजना के तहत चयनित बीपीएल परिवारों के घरों पर 1.1 केवीए क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे. खास बात यह है कि इसके लिए लाभुकों को कोई पैसा नहीं देना होगा. सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

हर महीने मिलेगी 125 यूनिट तक बिजली

सरकार का दावा है कि इस सोलर सिस्टम से प्रत्येक परिवार को हर महीने करीब 125 यूनिट बिजली मिल सकेगी. इससे घरों में रोशनी, पंखा, टीवी और अन्य जरूरी उपकरण आसानी से चलाए जा सकेंगे.

आठ जिलों में पहले चरण की शुरुआत

योजना के पहले चरण में आठ जिलों को शामिल किया गया है. इनमें भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं. इन जिलों में हजारों बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. सबसे ज्यादा 9,800 परिवार नालंदा जिले में लाभान्वित होंगे.

एजेंसी को सौंपी गई जिम्मेदारी

सरकार ने योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सेन एंड पंडित वोल्टेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है. एजेंसी चयनित परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का काम करेगी. सरकार का मानना है कि इस योजना से गरीब परिवारों की बिजली पर निर्भरता कम होगी. साथ ही उन्हें नियमित बिजली की सुविधा भी मिलेगी. इससे ग्रामीण इलाकों में जीवन स्तर बेहतर होने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार के सभी अंचलों में 17 जून तक चलेगा राजस्व महा-अभियान, जमीन से जुड़ी शिकायतों का तुरंत होगा निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >