गंगा का पानी घटा फिर भी खतरा टला नहीं, पटना के कई घाट अब भी लाल निशान के ऊपर, जानिए बिहार में बाढ़ का हाल

Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंगा और पुनपुन जैसी नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. दुर्भाग्यवश, बाढ़ में डूबने से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है.

Bihar Flood Update : गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में कई जगह गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब भी कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जल संसाधन विभाग के अनुसार, भागलपुर के सुलतानगंज में गंगा का जलस्तर 36.81 मीटर दर्ज किया गया, जो अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर 36.75 मीटर से 0.06 मीटर ऊपर है. वहीं पटना जिले में गंगा कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है. राज्य के 14 जिलों की 35.59 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

पटना में गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर

पटना में मंगलवार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर 53.28 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 1.28 मीटर ऊपर है. दीघा घाट पर जलस्तर 51.42 मीटर, गांधी घाट पर 50.19 मीटर और कंकड़बाग में 49.15 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया. इन तीनों स्थानों पर नदी खतरे के निशान से क्रमशः 0.97, 1.59 और 1.15 मीटर ऊपर बह रही है.

बिहार में बाढ़ का कहर

हाथीदह में जलस्तर 43.39 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 1.63 मीटर ऊपर है. पंडारक में जलस्तर 43.70 मीटर रहा और यह उच्चतम जल स्तर के बराबर है. वहीं बख्तियारपुर में जलस्तर 39.98 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.65 मीटर ऊपर है.

पुनपुन नदी भी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से ऊपर

पटना जिले में पुनपुन नदी का जलस्तर भी चिंता बढ़ा रहा है. श्रीपालपुर में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.89 मीटर ऊपर बह रही है. उदय, कोसी बराज और वीरपुर से शाम छह बजे 1,57,135 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद वहां स्थिति स्थिर रही.

पुनपुन नदी में बाढ़, गांव तक पहुंचा पानी

घर-घर घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें हुई जलमग्न, छह दिन बाद भी बेगूसराय में नाव-सामुदायिक रसोई का इंतजार कर रहे लोग

गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से 92,900 क्यूसेक तथा सोन बराज, इंद्रपुरी से 1,05,827 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. दोनों जगहों पर पानी में गिरावट का रुख रहा. बाढ़ के कारण कई इलाकों में घरों और सड़कों तक पानी पहुंचा हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बनी हुई है.

बाढ़ के पानी में डूबने से 10 लोगों की मौत

बाढ़ के पानी में डूबने से अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है. इनमें भोजपुर के चार, बेगूसराय और पटना के तीन-तीन लोग शामिल हैं. पटना जिले के मोकामा में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों और फुलवारीशरीफ में एक व्यक्ति की जान चली गई.

दिघवारा में ट्रैक मरम्मत का काम शुरू, 9 सितंबर तक पश्चिमी रेलवे ढाला पर आवागमन बाधित; 40 सीमेंटेड पटरियों का होगा बदलाव

भोजपुर के शाहपुर प्रखंड की सलहस सेदपुर बरारी पंचायत संख्या एक के वार्ड नंबर 11 में डूबने से एक युवती की मौत हो गई. भोजपुर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर और धरहरा मोहल्ले में शौच करने गए एक युवक और एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई. चरपोखरी के दुबौली गांव में महिला और शाहपुर के बरिसवन गांव में अधेड़ की जान चली गई.

फरहादा गांव में लगा सब्जी का फसल बर्बाद

बेगूसराय में बाढ़ में युवती-एक किशोरी की मौत हो गई

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र की परमानंदपुर पंचायत के हुसैना दियारा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवती और एक किशोरी की मौत हो गई. शाहपुर प्रखंड की सलहस सेदपुर बरारी पंचायत संख्या एक के वार्ड नंबर 11 में डूबने से एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिली .

WATCH VIDEO: छाती तक पहुंचा पानी, चूड़ा-सत्तू खाकर कट रहे दिन, सुनिए बाढ़ पीड़ित परिवारों की कहानी उनकी जुबानी

हाजीपुर में बाढ़ में नाव डूबी

हाजीपुर में गांधी सेतु के नीचे बोल्डर से टकराकर गंगा की बाढ़ के पानी में डूबी नाव में सवार लोगों में एक की मौत हो गई और एक लापता है. नाव पर सवार 11 लोगों में से नौ को सुरक्षित निकाल लिया गया है. लापता दो लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान तेरीसिया गांव के चंदन के रूप में हुई है.

गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास नाव हादसा

15 सितंबर तक बारिश की संभावना कम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 15 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना बहुत कम है. 14 सितंबर को कोसी क्षेत्र, सुपौल, मधुबनी समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है. 16 सितंबर के बाद मानसून के लौटने की संभावना जताई गई है. इस दौरान मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है और असर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रह सकता है. फिलहाल बिहार में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

PHOTOS: जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे बी प्राक, कृष्णोत्सव में पंजाबी गानों से बिखेरा सुरों का जादू, अशोक चौधरी के लिए गाया खास गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >