Bihar Flood: बिहार के इन जिलों में बाढ़ से तबाही का मंजर! स्कूल, घर के साथ सड़कें भी डूबीं, पावर कट

Bihar Flood: बिहार के गयाजी और जहानाबाद में अचानक बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. सड़कें डूब गई हैं, स्कूल और कई घरों में पानी घुस गया है. फल्गु नदी में एकाएक उफान आने से भयावह स्थिति आ गई है. लोग भय के साए में दिन और रात गुजार रहे.

Bihar Flood: बिहार के गयाजी और जहानाबाद दोनों जिलों में अचानक बाढ़ आने से स्थिति भयावह हो गई है. सड़कें पूरी तरह से डूब गईं है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है. जिसके कारण लोग भय के साए में दिन और रात गुजार रहे हैं. दरअसल, बिहार में तो मानसून की गतिविधि सामान्य है लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण बिहार के दो जिलों में स्थिति बिगड़ गई है.

इस वजह से आई बाढ़ की स्थिति…

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की स्थिति आ गई है. गयाजी जिले के बोधगया में कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. फल्गु नदी में अचानक तेज पानी आने के कारण आस-पास के कई घरों में पानी घुस गया और दुकानें भी डूब गईं हैं. जानकारी के मुताबिक, उदेरा स्थान बराज से 1.26 लाख क्यूसेक पानी फल्गु नदी में छोड़ा गया. जिससे नदी में उफान आ गया. गयाजी के अलावा जहानाबाद में भी बाढ़ की स्थिति आ पड़ी है.

एनएच 33 पर चढ़ा पानी

शुक्रवार को देर रात बाढ़ का पानी जहानाबाद-बिहार शरीफ एनएच 33 पर चढ़ गया, जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना बाधित हो गया है. जिले के चुनूकपुर, मननपुर, भारथू, परियामा के साथ कई अन्य गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. सड़कें भी डूब गईं हैं. दूसरी तरफ शुक्रवार को बोधगया के बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर के साथ अन्य गांवों में पानी घुस गया.

डीएम ने लिया हालात का जायजा

दरअसल, सिलौंजा में रोड तक पानी पहुंचने के कारण बोधगया का इटवां-मोहनपुर से संपर्क टूट गया. हालांकि, तमाम परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को रात में ही गयाजी के डीएम शशांक शुभंकर गांव में पहुंचे और निरीक्षण किया. हालात का जायजा लिया गया और इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए तैनात किया गया.

बाढ़ के कारण पावर कट

इसके अलावा बसाढ़ी पैक्स के गोदाम में बाढ़ का पानी घुस गया, इससे वहां रखा चावल और गेहूं बर्बाद हो गया. बाढ़ की वजह से इलाके में पावर कट कर दिया गया है. जिसके कारण वहां के लोग दिन और रात भय के साए में गुजार रहे हैं. हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.

Also Read: Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार में एशिया कप के मैच स्टेडियम में बैठकर फ्री में देख सकेंगे दर्शक, फोन से ऐसे करें बुकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >