Video: बिहार के भागलपुर में उफनाई कोसी नदी में पलटी नाव, देर रात का भयावह वीडियो देख सहम जायेंगे!

Bihar Flood: बिहार में गंगा-कोसी समेत कई नदियां उफनाई हुई है. इस बीच भागलपुर के नवगछिया में रविवार की देर रात कोसी नदी में महिलाओं और बच्चों से भरी नाव पलट गई. नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और पलट गई.

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में देर रात बड़ा हादसा हुआ. रविवार की रात को जिले के नवगछिया अनुमंडल के कोसकीपुर महादलित टोला के पास कोसी नदी में नाव पलट गई. नाव महिलाओं और बच्चों से भरी थी. वे सभी शिव चर्चा सुनने के लिए जा रहे थे. लेकिन, कोसी नदी में अचानक से नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, नाव पर उसकी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण यह घटना हुई.

बाल-बाल बचे नाव सवार लोग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 11 नंबर वार्ड के पास नाव कोसी नदी के किनारे से थोड़ी दूर ही गई थी कि वह पलट गई. हालांकि, नदी में गिरीं महिलाएं और बच्चे स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ग्रामीणों ने की 5 नाव के संचालन की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रंगरा अंचलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के लिए पांच नावें प्रदान की गई हैं, लेकिन वर्तमान में केवल तीन नावें ही संचालित हो रही हैं. कोसकीपुर की आबादी लगभग 4000 से 5000 के बीच है. ऐसे में ग्रामीणों का मानना है कि इतनी बड़ी आबादी के लिए कम से कम पांच नावों का संचालन होना आवश्यक है.

लोगों को हो रही भारी परेशानी

नावों की कमी के कारण इलाके के निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन से क्षेत्र में अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने की मांग जोर पकड़ रही है.

बिहार की कई नदियां उफनाई

मालूम हो बिहार में लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, सोन समेत कई नदियां उफनाई हुई है. भागलपुर में गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. जिसके बाद ग्रामीण इलाकों के बाद अब तो शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.

(अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

Also Read: जन्माष्टमी पर इस्कॉन पटना में 2 दिनों का भव्य आयोजन, विदेशों से आयेंगे श्रद्धालु, 8 देशों के फूलों से सजेगा श्रीकृष्ण का दरबार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >