Bihar Flood 2020: पटना में आज लाल निशान को पार कर सकती है गंगा, अन्य जिलों में भी बढ़ रहा जलस्तर...

पटना. राजधानी पटना में गंगा नदी सोमवार को लाल निशान को पार कर सकती है. नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा नदी का जलस्तर पटना के गांधी घाट पर लाल निशान से करीब आठ सेंमी नीचे था. इसमें शनिवार की तुलना में रविवार को करीब 21 सेंमी की बढ़ोतरी के साथ इसका जलस्तर 48.52 मीटर हो गया. वहीं लाल निशान 48.60 मीटर पर है.

इसके साथ ही पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 22 सेंमी की बढ़ोतरी के साथ 49.60 मी पर था. साथ ही खतरे के निशान से 85 सेंमी नीचे था. आयोग के अनुसार हाथीदह में जलस्तर में 24 सेंमी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी. यह खतरे के निशान से 10 सेंमी नीचे 41.66 मी पर था.

Also Read: Bihar Election 2020 : दलितों का साथ पाए बिना राजद की राह आसान नहीं, MY समीकरण के बाद भी पहले बढ़ी हैं मुश्किलें, जानें बिहार चुनाव का दलित वोट समीकरण…

वहीं गंगा नदी के जलस्तर में मुंगेर में 24 सेंमी बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी. यह खतरे के निशान से 1.19 मीटर नीचे 38.14 मी पर था. इसका जलस्तर भागलपुर में 12 सेंमी बढ़ोतरी के साथ 32.71 मी था. वहां यह खतरे के निशान से 97 सेंमी नीचे था. कहलगांव में गंगा नदी के जलस्तर में दो सेंमी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी. नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंमी नीचे 30.99 मी पर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >