बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

Vande Metro Train in Bihar: बिहार को बहुत जल्द पहली वंदे मेट्रो ट्रेन मिलने वाली है. इस ट्रेन के चलने से लाखों लोग बहुत कम किराया देकर लंबी दूरी तय कर सकेंगे. यह ट्रेन नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है. पीएम मोदी मधुबनी में 24 अप्रैल को वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Vande Metro Train in Bihar: बिहार की पहली वंदे मेट्रो यानी नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन इसी महीने शुरू होने वाली है. सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं. रेलवे इस ट्रेन को पटना से मधुबनी रूट पर चलाने का योजना बना रही है. कुछ दिनों में नमो भारत रैपिड रेल का रैक बिहार पहुंचने वाला है. इसके बाद ट्रायल किया जाएगा.

पीएम मोदी 24 अप्रैल को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. रेलवे सूत्रों के पीएम मोदी के ऐलान के बाद सहरसा से सुपौल, पिपरा होते हुए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी. इसके अलावा वो सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन को भी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे.

मधुबनी में पीएम मोदी जिस वंदे मेट्रो ट्रेन की भी सौगात देने वाले हैं वह नमो भारत रैपिड रेल के रैक वाली पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी. फिलहाल यह ट्रेन यूपी के मेरठ से दिल्ली के बीच नमो चलाई जा रही है. 2024 में गुजरात के अहमदाबाद से भुज के बीच भी यह ट्रेन चलाई गई थी. अब बिहार के लोग भी वंदे मेट्रो ट्रेन से सफर का आनंद ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: 24 अप्रैल से 24 घंटे पहले सील होगा भारत- नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

ट्रेन की खासियत

वंदे मेट्रो ट्रेन भारतीय रेलवे की एक आधुनिक, मेड इन इंडिया और सेमी हाईस्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन को 100-350 किमी दूरी के लिए वाले इंटरसिटी रूट के लिए डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक सफर प्रदान करती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे होगी

वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच होते हैं. इस ट्रेन में एक बार में एक हजार से ज्यादा यात्री आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं. त्योहार और भीड़भाड़ वाले दिनों में लगभग 2000 लोग खड़ा होकर सफर का सकते हैं. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में कम होगा.

आमतौर पर पटना से मधुबनी के जाने में अभी एक्सप्रेस ट्रेनों में 5 से 6 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस ट्रेन में यह दूरी 3:30 से 4 घंटे के बीच ही रह जाएगी. भारतीय रेलवे जल्द ही पटना-मधुबनी वंदे मेट्रो का आधिकारिक रूट और टाइम टेबल जारी कत सकती है.

इसे भी पढ़ें: ‘महागठबंधन में क्लर्क का काम करेंगे तेजस्वी’, BJP अध्यक्ष का नेता विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >