फार्मर रजिस्ट्री में कौन जिला रहा सबसे आगे? 11 फरवरी तक बनेगी डिजिटल आईडी

Bihar Farmer Registry: बिहार में किसानों की डिजिटल आईडी बनाई जा रही है. मिशन मोड में कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है. ऐसे में अब तक वैशाली जिले में सबसे ज्यादा किसानों की डिजिटल आईडी बनाई गई है.

Bihar Farmer Registry: सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंचे, इसके लिए उनकी डिजिटल आईडी बनाई जा रही है. राज्य में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तेजी आ गई है. जिलों में रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट की माने तो, पीएम किसान योजना से जुड़े टोटल 85,53,570 लाभार्थियों में से अब तक 39,13,143 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है. यह टोटल टारगेट का 45.7 प्रतिशत है.

एक दिन में कितने हुए रजिस्ट्रेशन?

जानकारी के मुताबिक, सिर्फ एक ही दिन में 63,491 नए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं. यह अभियान की गंभीरता और प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है. उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान में राज्य की प्रगति संतोषजनक है. एक दिन में 63 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन यह साबित करता है कि प्रशासन और किसान दोनों इस अभियान को गंभीरता से ले रहे हैं.

कौन-सा जिला रहा सबसे आगे?

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि लक्ष्य है हर पात्र किसान की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करना ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचे. प्रगति के मामले में वैशाली जिला 92 प्रतिशत के साथ राज्य में सबसे ऊपर है. शिवहर (87%), बेगूसराय (79%), कटिहार (79%) और बक्सर (77%) भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन जिलों को मॉडल के रूप में अन्य जिलों में लागू करने की तैयारी है.

ब्लॉक लेवल पर बढ़ाई जा रही मॉनिटरिंग

सारण (17%), सिवान (21%), जमुई (19%) और पूर्वी चंपारण (26%) में प्रोग्रेस दूसरे जिलों के मुकाबले स्लो है. इन जिलों में विशेष रणनीति के तहत ब्लॉक लेवल पर मॉनिटरिंग बढ़ाई जा रही है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने बताया कि पीएम किसान सूची के आधार पर अभियान चलाकर सभी जिलों को राज्य औसत के अनुरूप लाने का प्रयास किया जा रहा है.

11 फरवरी तक होगी फार्मर रजिस्ट्री

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा फेज चल रहा है. किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब किसान 11 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं. यह अभियान पूरे राज्य में मिशन मोड में चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना से जोड़ा जा सके.

Also Read: जेपी गंगा पथ से हटाई गईं प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें किसे सौंपी जायेंगी? जानिए ये प्लानिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >