बिहार के 20 लाख PF खाताधारकों के लिए राहत, EPFO अब 3 दिन में करेगा भुगतान, देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Bihar News: ईपीएफओ ने पीएफ क्लेम प्रक्रिया को तेज कर दिया है. अब पात्र सदस्यों को 3 कार्यदिवस में क्लेम मिलेगा और 20 दिन से ज्यादा देरी होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी.

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Bihar News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए क्लेम निपटान प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बना दिया है. नई व्यवस्था के तहत पात्र सदस्यों के पीएफ दावों का निपटारा अब केवल तीन कार्यदिवस में किया जाएगा.

इन सदस्यों को मिलेगा सबसे तेज लाभ

क्षेत्रीय आयुक्त हेमंत कुमार के अनुसार जिन सदस्यों का यूएएन आधार से लिंक है, बैंक खाता सत्यापित है और केवाईसी पूरी तरह अपडेट है, उन्हें इलाज, शिक्षा, विवाह, मकान निर्माण और बेरोजगारी जैसे कारणों के लिए पीएफ की राशि जल्द मिल सकेगी.

20 दिन से ज्यादा देरी पर होगी कार्रवाई

नई व्यवस्था के तहत यदि किसी क्लेम के निपटारे में बिना उचित कारण 20 दिन से अधिक की देरी होती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. ऐसे मामलों में अधिकारी पर 12 प्रतिशत पेनल इंटरेस्ट भी लगाया जा सकता है. हालांकि अतिरिक्त जांच वाले मामलों में यह नियम अलग हो सकता है.

ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़कर 5 लाख रुपये हुई

ईपीएफओ ने ऑटो-सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ा दी है. पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. इससे अधिक संख्या में क्लेम बिना मैन्युअल जांच के निपटाए जा सकेंगे और कागजी प्रक्रिया भी कम होगी.

बिहार के 20 लाख से अधिक सदस्य होंगे लाभान्वित

बिहार में ईपीएफओ के करीब 20 लाख सदस्य हैं. नई व्यवस्था लागू होने के बाद लाखों खाताधारकों को क्लेम की राशि कम समय में मिलने का लाभ मिलेगा.

ALSO READ: बिहार सरकार का फैसला: अब वन स्टॉप सेंटर में तैनात होंगी महिला गार्ड, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >