बिहार में 1 अप्रैल से बदलेगा बिजली बिल सिस्टम, जानिए कब सस्ती और महंगी होगी बिजली

Bihar Electricity: बिहार में 1 अप्रैल से टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू हो रहा है. इसमें बिजली की दर समय के अनुसार बदलेगी. दिन में बिजली सस्ती और शाम को महंगी होगी. इस व्यवस्था से उपभोक्ता अपने उपयोग का समय बदलकर हर महीने बिजली बिल में अच्छी बचत कर सकते हैं.

Bihar Electricity: बिहार में 1 अप्रैल से बिजली बिल से जुड़ा एक नया नियम लागू होने जा रहा है. इसे टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ कहा जाता है. इसका मतलब है कि अब बिजली की दर पूरे दिन एक जैसी नहीं रहेगी, बल्कि अलग-अलग समय के हिसाब से बदलेगी. सरकार और बिजली कंपनियों का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को पैसे बचाने का मौका मिलेगा और बिजली सिस्टम पर दबाव भी कम होगा.

नई व्यवस्था के बारे में जानिए

नई व्यवस्था के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय ऑफ-पीक माना जाएगा. इस दौरान बिजली की दर सामान्य से करीब 20 प्रतिशत सस्ती रहेगी. यानी अगर आप इस समय ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, तो आपका बिल कम आएगा. वहीं शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक का समय पीक माना जाएगा, जब बिजली की मांग सबसे ज्यादा होती है. इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत और अन्य उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक ज्यादा भुगतान करना होगा. रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर ही लागू रहेगी.

कितना बचत कर सकेंगे

यह नियम खास तौर पर उन लोगों पर लागू होगा जिनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है. बिजली कंपनियों का कहना है कि अगर लोग अपने बिजली इस्तेमाल का समय थोड़ा बदल लें, तो बिना खपत घटाए भी पैसे बचा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति रोजाना 2 यूनिट बिजली शाम के बजाय दिन में इस्तेमाल करता है, तो उसे हर दिन करीब 3 रुपये की बचत हो सकती है. महीने में यह करीब 90 रुपये तक हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

TOD टैरिफ सिस्टम से क्या फायदा होगा

सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. इसका फायदा राज्य के करीब 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा है. जिनका बिल लगभग शून्य आता है. नई व्यवस्था का मकसद लोगों को यह समझाना है कि अगर वे सही समय पर बिजली इस्तेमाल करें, तो खर्च और कम किया जा सकता है.

आसान शब्दों में समझें तो TOD टैरिफ एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें आप तय कर सकते हैं कि कब बिजली इस्तेमाल करके ज्यादा बचत करें. अगर भारी डिवाइस जैसे वॉशिंग मशीन, गीजर या एसी दिन में चलाए जाएं, तो बिल कम आएगा. वहीं शाम के समय कम इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. इससे न सिर्फ आपकी जेब बचेगी, बल्कि पूरे राज्य में बिजली की खपत भी संतुलित रहेगी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था

क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >