Bihar Election News: “चांद और मंगल पर चार कट्ठा का फार्म हाउस…”, तेजस्वी के नौकरी वाले दावे पर मांझी ने कसा तंज

Bihar Election News: तेजस्वी के नौकरी वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने तंज कसा और कहा, अब तो लगता है अगली बार चांद पर फार्म हाउस देने का ऐलान करेंगे. वहीं, सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए और महागठबंधन में खींचतान की स्थिति बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election News: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमायी हुई है. विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़ी घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. अब इस घोषणा को लेकर एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है.

जीतन राम मांझी ने क्या लिखा?

जीतन राम मांझी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा कि लालू परिवार की सत्ता पाने की बेताबी देखकर तो लगता है, अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ये कह देंगे कि अगर राजद की सरकार बनी तो हर परिवार को चांद और मंगल पर चार कट्ठे का फार्म हाउस दिया जाएगा. उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा – “गदहा चाहे जितना भी कोशिश कर ले, उसके सिर पर सींग नहीं निकल सकता। बूझे…”

सीट शेयरिंग को लेकर चिराग से मिले नित्यानंद राय

एनडीए और महागठबंधन में अब भी खींचतान की स्थिति बनी हुई है. एनडीए में चिराग पासवान पर बात अटकी हुई है. चिराग मनपसंद सीटों के साथ करीब 35 सीटों की मांग कर रहे हैं. इसी बीच आज (शुक्रवार) एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. बीते दो दिनों में चिराग के साथ यह उनकी चौथी मुलाकात है. 

चिराग ने संसदीय बोर्ड की मीटिंग टाली

इसके साथ ही चिराग पासवान ने अपनी पार्टी यानी लोजपा-आर के संसदीय बोर्ड की बैठक, जो आज होने वाली थी, उसे टाल दी है. सूत्रों के अनुसार, जब तक सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति नहीं बन जाती है, शायद तब तक बैठक होने की संभावना नहीं है. बीते दिन यानी गुरुवार को लोजपा-आर की पटना में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें चुनाव से जुड़े फैसले लेने के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया गया था.

ALSO READ: Bihar Chunav: प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सामने आई PK की प्रतिक्रिया, बोले- जनसुराज ऐसे लोगों को मौका देगी, जो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >