Bihar Election 2025: आचार संहिता के बाद EC की चेतावनी, AI कंटेंट से फेक जानकारी दी तो…

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने राजनीतिक दलों को आचार संहिता और एआई उपयोग के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। आयोग ने डीपफेक और फर्जी सूचनाओं से बचने, एआई जनित कंटेंट को स्पष्ट लेबल करने और सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखने की बात कही है। पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे. पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होना है. वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर 2025 को तारीखों की घोषणा की थी. इसी के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दिया गया. 

सोशल मीडिया कंटेंट पर भी आचार संहिता लागू

अब इलेक्शन कमीशन ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। आचार संहिता के नियम इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले कंटेंट पर भी लागू होंगे। AI कंटेंट को लेकर चुनाव आयोग अब सख्त दिख रहा है. 

इलेक्शन कमीशन ने अपने नोटिस में ये कहा है…

  • विपक्ष की आलोचना की सीमा:
    राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना केवल नीतियों, कार्यक्रमों और कार्यों के आधार पर करें। निजी जीवन से जुड़ी बातें या असत्य आरोप लगाने से बचें।
  • AI और Deepfake पर रोक:
    आयोग ने सभी दलों को चेतावनी दी है कि वे एआई आधारित टूल्स (AI Tools) का दुरुपयोग कर डीपफेक वीडियो या गलत सूचना फैलाने से बचें।
  • AI कंटेंट का लेबल जरूरी:
    अगर कोई दल या उम्मीदवार AI-generated, digitally enhanced या synthetic content का इस्तेमाल करता है, तो उसे स्पष्ट रूप से इन शब्दों के साथ लेबल करना होगा।
  • सोशल मीडिया पर निगरानी:
    आयोग ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट्स पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनावी माहौल प्रभावित न हो।
  • कड़ी कार्रवाई का निर्देश:
    आचार संहिता या इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: Bihar Election: ‘ये तेरी सीट, ये मेरी सीट’…, चिराग ने बढ़ाई BJP, JDU और मांझी की चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >