Bihar Election: ‘ये तेरी सीट, ये मेरी सीट’…, चिराग ने बढ़ाई BJP, JDU और मांझी की चिंता

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर तकरार बढ़ गई है। चिराग पासवान बीजेपी-जेडीयू की कई सीटिंग सीटों पर दावा ठोक रहे हैं। एलजेपी रामविलास की आज पटना में अहम बैठक बुलाई गई है। पढ़ें एक विस्तृत रिपोर्ट…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर शीट शेयरिंग को लेकर दोनों खेमों में खींचतान की स्थिति बनी हुई है. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा पेंच चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने फंसा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चिराग 36 से 40 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वे बीजेपी, जेडीयू और हम (जीतनराम मांझी) की सीटिंग सीटों पर भी दावा ठोक रहे हैं, जिससे माहौल और गरमा गया है।

महनार और मटिहानी सीट पर फंसा है पेंच

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

सूत्रों की मानें तो चिराग जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सीट महनार और मटिहानी दोनों चाहते हैं, लेकिन जदयू इसे छोड़ने के मूड में नहीं है। 2020 में मटिहानी से एलजेपी जीती थी, लेकिन बाद में उनका विधायक जेडीयू में चले गये थे।

बीजेपी की झोली से सीट चाहते हैं चिराग: सूत्र

इसी तरह, चकाई सीट को लेकर भी टकराव है। यह सीट मंत्री सुमित सिंह की है, जो जेडीयू समर्थक हैं, लेकिन चिराग इसे अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं। वहीं, गोविंदगंज सीट को चिराग अपने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए मांग रहे हैं, जबकि वर्तमान में यह सीट बीजेपी के खाते में है।

इन सीटों पर भी दावा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा

इसके अलावा, चर्चा यह भी है कि चिराग ने हुलास पांडेय के लिए ब्रह्मपुर सीट और महुआ सीट पर भी दावा ठोका है, जिस पर उपेंद्र कुशवाहा भी नजर गड़ाए हुए हैं। इतना ही नहीं, सिकंदरा, जमुई, हायाघाट, अलौली, बोधगया, बखरी, हिसुआ समेत कई सीटों पर एलजेपी दावा ठोक रही है।

पटना में LJP(R) की आपात बैठक

इसी बीच, आज यानी 9 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पटना स्थित एलजेपी (रामविलास) कार्यालय में पार्टी की आपात बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता सांसद अरुण भारती करेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ALSO READ: Bihar Election News: एक साथ तीन उपमुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में RJD, क्या है राजद का बैलेंसिंग फॉर्मुला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >