DGP विनय कुमार का नया फरमान, बार-बार थाना में आने वाले दलालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अधिकारी भी नपेंगे

DGP New Order: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि गलत करने पर पुलिस अधिकारी पर प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.

DGP New Order: किसी-किसी थाना में एक ही व्यक्ति का बार-बार आना-जाना देखा जाता है और इन लोगों का थाना में आने का कोई उद्देश्य नहीं होता है. ये व्यक्ति अक्सर थाना के दलाल के रूप में पहचाने जाते हैं. ऐसे व्यक्तियों का थाना में आना-जाना पुलिस की छवि को खराब करता है और पुलिस प्रशासन की प्रभावशीलता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.

आदेश की कॉपी

क्या है DGP का नया फरमान

DGP के नए आदेश के मुताबिक अब प्रत्येक थाना में एक आगंतुक कक्ष बनाना और आगंतुक पंजी रखना जरूरी होगा. इसमें थाना में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, आने का उद्देश्य और मोबाइल नंबर पंजी में अंकित किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जानकारी छिपाया नहीं गया इसे लेकर भी होगी जांच

सीनियर पुलिस अधिकारी जैसे एसएसपी, एसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, और अंचल पुलिस निरीक्षक को थाना का निरीक्षण करते वक्त विजिटर रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच करनी होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी की जानकारी को छिपाया तो नहीं गया है।

Nodal अधिकारी होंगे नियुक्त

नए आदेश के मुताबिक थाना में एक Nodal अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो इन सभी कामों को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगा. थानाध्यक्ष को Nodal अधिकारी से इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट प्राप्त होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

बार-बार रजिस्टर में नाम दर्ज होने पर क्या होगा

यदि किसी व्यक्ति का नाम बार-बार रजिस्टर में दर्ज हो, तो अंचल पुलिस निरीक्षक या एसपी के स्तर पर उसकी पूरी जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी प्रकार की अनियमिता पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >