Bihar News: बिहार डीजीपी ने मां-पिता के खिलाफ जाकर शादी करने वाली लड़कियों को किया सचेत, कहा- पछताओगे...

सीएम नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान के दौरान समस्तीपुर से बिहार के डीजीपी ने अपने संबोधन में उन लड़कियों को सलाह दी है जो परिवार के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से विवाह करती हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा के तहत आज गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे. शहर के पटेल मैदान में जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम के तहत आज बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने भी संबोधित किया. उन्होंने समाज में बढ़ रहे अपराध पर भी चिंता जताई साथ ही परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी जिद पर विवाह करने वाली लड़कियों को नसीहत भी दी.

सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के दौरान आज समस्तीपुर में रहे. पटेल मैदान में उनके संबोधन के लिए मंच तैयार किया गया था. जहां से सीएम जीविका दीदियों के साथ संवाद कर रहे थे. सीएम के संबोधन के पहले कई अतिथियों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करने की बारी जब बिहार के डीजीपी की आई तो उन्होंने कम उम्र के बच्चों का अपराध में लिप्त रहने की चिंता जाहिर की. उन्होंने अभिभावकों को सलाह भी दिये.

इस दौरान डीजीपी ने उन लड़कियों के लिए भी चिंता जाहिर की जो परिवार के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से विवाह कर लेती हैं. संबोधन के दौरान डीजीपी ने कहा कि एक और समस्या सामने आ रही हैं कि हमारी कई बच्चियां अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से शादी कर लेती हैं. इसके कई दुखद परिणाम सामने आते हैं. कई लड़कियों की हत्या कर दी जाती है तो कई लड़कियां वेश्यावृति तक में पहुंच जाती हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में इंटर पास छात्राओं के खाते में भेजे जाएंगे 25-25 हजार रुपये, जानिये किन्हें मिलेगा लाभ

डीजीपी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन लड़कियों का कोई ठिकाना नहीं रह पाता है कि वो जिंदगी में क्या कर पाएंगी. उनका कुछ सही नहीं हो पाता है और उसका काफी अधिक दुख परिवार को उठाना पड़ता है. डीजीपी ने अभिभावकों को भी सलाह दी और कहा कि वो अपने बच्चों का ख्याल रखें. उनके भावनाओं को समझें और उनसे जुड़े रहें. ताकि एक अच्छे समाज की संरचना में आपका योगदान रहे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >