Bihar Dengue: पटना के अलग-अलग इलाकों से मिले डेंगू के 18 नए मरीज, 479 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Bihar Dengue: पटना के कुछ इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में 18 नए डेंगू के मरीज मिले. इस साल में डेंगू पीड़ितों की संख्या 479 पहुंच गई है. पटना में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका बांकीपुर है. अब तक यहां 178 मामले दर्ज हो गए हैं.

Bihar Dengue: पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान 18 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद इस सीजन में संक्रमितों की संख्या 479 पर पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की माने तो, पिछले साल जिस भी इलाके में डेंगू का प्रकोप ज्यादा था, इस साल भी वहीं से सबसे अधिक मरीज मिले रहे हैं.

बांकीपुर सबसे प्रभावित इलाका

जानकारी के मुताबिक, पटना में बांकीपुर सबसे अधिक प्रभावित है, जहां अब तक डेंगू के 178 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही पाटलिपुत्र में 76, नूतन राजधानी में 50, अजीमाबाद अंचल में 30, कंकड़बाग में 34 और पटना सिटी में 14 मरीज मिल चुके हैं. धीरे-धीरे अब पटना के ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

बारिश का पानी जमा होने से परेशानी

जानकारी के मुताबिक, दानापुर में 10, फुलवारीशरीफ में 17, बख्तियारपुर में 5, संपतचक में 6, फतुहा में 7, खुसरूपुर में 5, पुनपुन में 5 और धनरूआ में 3 मरीज मिल चुके हैं. डॉक्टर का कहना है कि शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी जमा है, जिसके कारण डेंगू के मच्छर बढ़ते जा रहे हैं.

डेंगू रोकथाम के लिए छिड़काव जारी

नगर निगम फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. आम लोगों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जांच की जा रही है. अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग हेल्पलाइन नंबर 155304 पर शिकायत कर सकते हैं. निगम ने नागरिकों से गमले, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है.

लोगों को दी गई सलाह

साथ ही लोगों से दिन हो या फिर रात सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल, गमले और अन्य सामानों में पानी समय-समय पर बदलते रहने, फुल बाजू वाले कपड़े पहनने समेत अन्य तमाम सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है.

Also Read: New Four Lane Bihar: बिहार में इस फोर लेन के लिए दोबारा टेंडर होगा जारी, दो साल से फंसा था पेंच, नए सिरे से होगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >