बिहार में भी सोनम रघुवंशी! पत्नी ने मायके बुलाकर पति को दूध में जहर देकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime: अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक महिला ने अपने मायके बुलाकर पति की बेरहमी से पिटाई की और फिर परिजनों के साथ मिलकर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. यह सनसनीखेज वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने ही पति को साजिश के तहत मायके बुलाया और फिर परिवार वालों के साथ मिलकर न केवल बेरहमी से उसकी पिटाई की, बल्कि उसे जबरन जहर भी पिला दिया. यह दिल दहला देने वाली घटना पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 में गुरुवार को घटी, जिसने इलाके को हिला कर रख दिया.

आठ साल पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान पश्चिमी औराही पंचायत के हनीफ टोला हिंगना निवासी 30 वर्षीय तजमुल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, उसकी शादी करीब आठ साल पहले पोठिया निवासी मंजूर की बेटी अजमेरून खातून से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. लेकिन पिछले छह महीनों से पति-पत्नी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे. बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते अजमेरून अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी और तभी से वहीं रह रही थी.

बुरी तरह पीटा गया फिर जबरन पिलाया गया जहर

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद महबूल ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि बुधवार को उसका भाई तजमुल अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गया था. लेकिन वहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर जबरन जहर मिला दूध पिलाया गया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इसमें पत्नी अजमेरून खातून समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है. यह मामला एक बार फिर पारिवारिक कलह के खतरनाक अंजाम की मिसाल बन गया है, जिसने एक पूरे परिवार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है.

Also Read: अब बिहार में भी मिलेगा शिमला-मनाली और दार्जिलिंग जैसा सुकून! घूम आइए इन हिल स्टेशनों पर, छुट्टियां बनेंगी खास और यादगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >