Bihar Crime: नालंदा का टॉप-10 अपराधी धराया, किशनगंज में पुलिस पर बम से हमला करने वाला कुख्यात गिरफ्तार

Bihar Crime: नालंदा का टॉप-10 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं किशनगंज में पुलिस टीम पर बम से हमला करने वाला कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime: बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चला रही बिहार एसटीएफ को शनिवार को दो बड़ी सफलताएं मिलीं. विशेष टीम ने किशनगंज में 50 हजार रुपये के इनामी और पुलिस गश्ती दल पर हमला करने वाले कुख्यात अपराधी मो. एखलाख को गिरफ्तार किया, जबकि नालंदा में टॉप-10 वांछित अपराधी सागर कुमार उर्फ सागर राज को पकड़ा गया. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी उनके-अपने जिलों की पुलिस के सहयोग से की गयी.

एसटीएफ की टीम ने की कार्रवाई

बिहार एसटीएफ की टीम ने किशनगंज पुलिस के सहयोग से मो. एखलाख (पिता सफिउर रहमान, निवासी गड़हारा, थाना अमौर, जिला पूर्णिया) को किशनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. वह दो फरवरी 24 को कोचधामन थाना क्षेत्र में हुई डकैती और पुलिस पर हमले के मामले में वांछित था. इस मामले में कोचधामन थाना कांड संख्या 12/24, धारा 353, 307, 34 भादंवि व 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है.

पुलिस गश्ती दल पर बम से हमला करने वाला गिरफ्तार

एखलाख पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ पुलिस गश्ती दल पर बम और गोलीबारी की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह बाबर खान व सुशील मोची गिरोह का सक्रिय सदस्य है़ पूर्णिया और किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

नालंदा का टॉप-10 वांछित सागर राज चढ़ा पुलिस के हत्थे

दूसरी कार्रवाई में एसटीएफ की टीम ने नालंदा जिला के चंडी थाना क्षेत्र से टॉप-10 वांछित अपराधी सागर कुमार उर्फ सागर राज (पिता– झूलन पासवान, निवासी– सालेपुर, थाना चंडी) को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी 13 जून 2024 को दर्ज नूरसराय थाना कांड संख्या 256/24 (धारा 392 भादंवि) के सिलसिले में की गयी है. सागर राज पर नालंदा के विभिन्न थानों में डकैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल पांच मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार था और इलाके में लगातार सक्रिय आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

Also Read: Bihar Politics: दो जुलाई को चुनावी मंथन को पटना आयेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बूथ मैनेजमेंट पर होगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >