Patna Crime: पटना में घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, मां-बेटी की मौत

Patna Crime: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई. रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी की मौत हो गई है. उनके पति धनंजय मेहता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिनका इलाज NMCH में चल रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मौके पर FSL टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है.

Patna Crime: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जटाही मंदिर के पास तीन लोगों को गोली मार दी गई. हमले में मां बेटी की मौत हो गई है. पिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह फायरिंग रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और 19 वर्षीय बेटी पर हुई है. तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मौके पर पहुंची FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस को सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई. मौके पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है ताकि तकनीकी जांच के जरिए हमलावरों की पहचान की जा सके.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मोहल्ले में चल रहे आपसी विवाद की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता चल सके.

आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित परिवार का कुछ समय से मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. यह वारदात उसी रंजिश का नतीजा हो सकती है. हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संभावित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: पटना को मिलेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 40,000 होगी दर्शक क्षमता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >