पटना सिविल कोर्ट से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ कैदी, हथकड़ी की रस्सी काट बाथरूम की खिड़की से भागा

Patna News: पटना सिविल कोर्ट से पेशी के दौरान एक बंदी के फिल्मी अंदाज में फरार होने से हड़कंप मच गया है. लूटकांड में गिरफ्तार विकास कुमार शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी की रस्सी काटते हुए बाथरूम की खिड़की से भाग निकला. पुलिस अब उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

Patna News: पटना सिविल कोर्ट से पेशी के दौरान एक बंदी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लूटकांड में गिरफ्तार और जेल में बंद विकास कुमार ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए कोर्ट परिसर से बाथरूम के रास्ते भाग निकला. पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर हुई है.

शौचालय से फरार हुआ कैदी

पालीगंज निवासी विकास कुमार को फुलवारीशरीफ अनुमंडल कारा से मंगलवार को सिविल कोर्ट लाया गया था, जहां उसे एसडीजेएम-द्वितीय की अदालत में पेश किया जाना था. कैदी वैन से उतरने के बाद हवलदार ठग राम ने उसे हथकड़ी पहनाकर रस्सी के सहारे अपने पास बांध रखा था. अदालत भवन के निचले तल्ले पर पहुंचने पर विकास ने शौच जाने की बात कही. शौचालय के बाहर हवलदार ने रस्सी पकड़ी, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद करते ही विकास ने ऐसा चकमा दिया कि पुलिस के होश उड़ गए.

खिड़की की ग्रिल काट भागा विकास

काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर हवलदार को शक हुआ. जब दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर न विकास था, न हथकड़ी की पूरी रस्सी. अंदर टूटी हुई खिड़की की ग्रिल और कटी रस्सी देखकर साफ हो गया कि विकास पहले से प्लानिंग करके आया था. जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसके किसी साथी ने पहले से बाथरूम की खिड़की की ग्रिल ढीली कर दी थी, ताकि विकास मौके का फायदा उठाकर भाग सके.

विकास बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज लूटकांड में पकड़ा गया था और उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ था. उस पर लूट और चोरी के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

घटना के बाद परिसर में मची अफरातफरी

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि कोर्ट जैसी सुरक्षित जगह से एक बंदी आखिर इतनी आसानी से कैसे भाग गया? क्या इसमें जेल कर्मियों की लापरवाही है या अंदरूनी मिलीभगत?

Also Read: चना और दालों की MSP में बड़ा इजाफा, 6 शहरों में एयरपोर्ट; नीतीश कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >