Bihar Crime News: दहेज और अवैध संबंध के शक में नई नवेली दुल्हन की गई जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Bihar Crime News: पटना के बिहटा में दहेज और अवैध संबंध के शक में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. नवविवाहिता के शव को सोन नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया गया. 5 महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी. पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

Bihar Crime News: (मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा) दहेज की मांग और अवैध संबंध के शक ने एक नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली. बिहटा थाना इलाके में 22 वर्ष के पुनीता कुमारी की हत्या कर उसके शव को सोन नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया गया. मृतका की शादी पांच महीने पहले ही गुड्डू कुमार उर्फ रोही, जो कि दोघरा छिलका के रहने वाले हैं , उनसे हुई थी. पुनीता का मायका बिक्रम आंध्रा चौकी है.

12 सितंबर से थी लापता

परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाड़ी, चैन और पैसों की मांग कर रहा था और इसी कारण वह लगातार प्रताड़ित की जा रही थी. रक्षाबंधन पर मायके आने के बाद 12 सितंबर को पति ने उसे बिक्रम बाजार बुलाया, जिसके बाद से वह लापता हो गई. भाई मनीष कुमार ने बिक्रम थाना में गुमशुदगी की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी.

पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी बीच सोमवार को मृतका के परिजनों को लड़के के पिता ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने दबिश देकर पति को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की. पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल की और उसके निशानदेही पर शव बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस पूछताछ में पति ने यह भी स्वीकार किया कि दहेज विवाद के साथ-साथ उसे पत्नी पर किसी और से संबंध होने का शक था. शक और दहेज की मांग के बीच उत्पन्न तनाव ने आखिरकार इस जघन्य हत्या को जन्म दिया. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो पुनीता की जान बच सकती थी. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

Also Read: Bihar Railway Station: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर लगेगा बिना गिट्टी वाला ट्रैक, ट्रेन की बढ़ेगी स्पीड और सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >