पटना में फिल्मी अंदाज में सेंधमारी, दीवार तोड़ी, लॉकर काटा, 60 लाख के गहने ले उड़े चोर

Patna Crime News: पटना के पालीगंज में चोरों ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर 50 से 60 लाख रुपये की चोरी कर ली. दीवार काटकर अंदर घुसे बदमाश लॉकर तोड़ गए और CCTV का DVR भी साथ ले गए. जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.

Patna Crime News: पटना के पालीगंज में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. मामला पालीगंज के रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित पततू बाजार का है. यहां ‘रजनीश ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर चोरों ने फिल्मी अंदाज में सेंधमारी की. सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान के पीछे दीवार में छेद और लगी हुई सीढ़ी देखी तो मालिक को सूचना दी. हैरानी की बात यह रही कि दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था. इससे साफ है कि चोर पीछे से दीवार काटकर अंदर घुसे.

लॉकर काटकर समेट ले गए गहने

दुकानदार रजनीश कुमार ने बताया कि दुकान खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर कटा हुआ था. शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 25-30 किलो चांदी, लगभग 150 ग्राम सोना और 67 हजार रुपये नकद गायब हैं. कुल नुकसान 50 से 60 लाख रुपये के बीच आंका जा रहा है. वारदात सुनियोजित लग रही है, जिससे आशंका है कि गिरोह पहले से रेकी कर चुका था.

CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

सबूत मिटाने के इरादे से चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए. आसपास से खाली गहनों के बक्से बरामद हुए हैं. इससे संकेत मिलता है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे. मुख्य सड़क से सटे बाजार में इतनी बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

FSL और डॉग स्क्वॉड की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन के बाद सटीक नुकसान स्पष्ट होगा. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में रोष है. उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है.

Also Read: मार्च के बाद महंगी होगी जमीन, बिहार में बढ़ने जा रहा है रजिस्ट्री शुल्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >