पटना: चार दिन से लापता युवक का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस...

Bihar Crime News: पटना में बाईपास थाने की पुलिस द्वारा चार दिन से लापता एक युवक का शव घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है. यह मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है.

Bihar Crime News: पटना में बाईपास थाने की पुलिस द्वारा चार दिन से लापता एक युवक का शव घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है. यह मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का शव झाड़ी में फेंक कर साक्ष्य छुपाने के लिए ऊपर से नमक डाला गया है.

परिजनों ने बाईपास थाने की पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा का कहना है कि मृतक युवक की पहचान बाहरी बेगमपुर निवासी जसवीर पासवान के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर गहनता से जांच की जा रही है. मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: राजद नेता वेद प्रकाश के मार्केट में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत दो घायल, पुलिस मामले की कर रही जांच…

आवेदन के बाद भी थाना द्वारा नहीं दिया गया रिसीविंग टोकन

बाहरी बेगमपुर निवासी नौवीं का छात्र जसवीर पासवान बुधवार की शाम श्राद्घ के दशकर्म में शामिल होने के लिए अपने घर से निकला था. इसके बाद से उसका कोई आता पता नहीं था. परिवार के लोग काफी खोजबीन किए. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद परिजनों द्वारा बाईपास थाने में जाकर आवेदन दिया गया. पुलिस आवेदन लेने से टाल मटोल कर रही थी. पुलिस का कहना था कि पहले आपलोग युवक को खोजिए. परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी वे थाना गए लेकिन उनलोगों कोई रिसीविंग टोकन नहीं दिया गया.

शनिवार को सुबह से वे लोग थाना का चक्कर लगा रहे थे. इसी बीच सूचना मिली कि घर से 300 मीटर की दूरी पर मंडई अखाड़ा के नजदीक पानी भरे गड्ढे में झाड़ी के पास एक युवक का शव पड़ा है. शव की पहचान जसवीर पासवान के रूप में परिवार के लोगों ने की है.

क्या बोले डीएसपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी. परिवार के आरोप की जांच की जा रही है.

झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >