Bihar Crime News: बिहार में बिजनेसमैन को मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज में दिखा अपराध का बेखौफ चेहरा

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर बिजनेसमैन को निशाना बनाया गया. पटना में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी और मौके से फरार हो गए.

Bihar Crime News: पटना के मनेर थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था. गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घायल दुकानदार की पहचान संजय सोनी के रूप में हुई है, जो मनेर में स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े हैं. जानकारी के अनुसार, तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और कंधे में गोली मारकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस तरह से एक बार फिर बिहार में अपराधियों ने बिजनेसमैन को निशाना बनाया है.

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

घटना का CCTV फुटेज सामने आ गया है, जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि पहले से तीन अपराधी घात लगाये बैठे हुए थे. जब दुकानदार आया तो उसे घेरकर पहले हाथापाई की. जब दुकानदार चिल्लाने लगा तो, उसे अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया और तीनों अपराधी मौके से भाग निकले.

दानापुर एएसपी ने क्या कहा?

घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. इसके अलावा अपराधियों की एक बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. दानापुर एएसपी शिवम धाकड़ ने कहा, घटना मनेर थाना इलाके में हुई, जहां सोना-चांदी के दुकानदार को गोली मारी गई. घायल का इलाज चल रहा है. मौके से साबूत जुटाए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: Amrit Bharat Express: भागलपुर के इस रेलवे स्टेशन पर होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, इन रूट से होते हुए पहुंचेगी बंगाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >