पटना में बच्चों के विवाद में इलाका बना रणक्षेत्र, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक मासूम की मौत

Bihar Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ गौरीचक थाना क्षेत्र का बीबीपुर गांव गुरुवार की देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गोलीबारी में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गये.

Bihar Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ गौरीचक थाना क्षेत्र का बीबीपुर गांव गुरुवार की देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. गोलीबारी में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गये. गौरीचक थाना पुलिस को आक्रोशित गांव वालों ने गांव में घेर लिया और हंगामा करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. घटना के बाद बीबीपुर गांव में तनाव का माहौल बन गया है.

बता दें कि दो जातीय गुटों में बच्चों के झगड़े में मामूली से विवाद में बड़े लोग आकर भिड़ गये और एक बच्चे की जान चली गयी. घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस को गांव में बुला लिया गया.

दो पक्षों के विवाद में चली गोलियां, एक बच्चे की मौत

बताया जाता है कि गांव के भोली पासवान और मुन्ना राम के लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बीबीपुर गांव में अलग-अलग जातीय गुटों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. देर शाम झगड़े में बड़े लोग भी आकर भिड़ गये. इस बीच एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी में राजीव पासवान का पुत्र गोलू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. साथ में एक महिला सुनीता देवी व एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया. घायलों को लोग स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से पटना रेफर कर दिया गया. जहां गोलू की मौत हो गयी.

Also Read: टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बिहार में पथराव, कोच का शीशा टूटा…

पुलिस ने क्या कहा?

गांव में पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि साधु नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ बस्ती पर चढ़ाई कर दी और अंधाधुंध गोलीबारी की. गोलीबारी का आरोपित साधु जमीन के खरीद बिक्री के कारोबार से जुड़ा है. गौरीचक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की है जिसमें 12 साल के गोलू की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं एक महिला और एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है. पुलिस गांव वालों और परिवार वालों से पूछताछ के आधार पर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >