Bihar Crime News: बिहार में BJP विधायक के PA को अपराधियों ने मारी गोली, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है. कुढ़नी से बीजेपी विधायक केदार गुप्ता के पीए विनोद दास को गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. शादी समारोह से लौटते समय हुए इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात एक बार फिर अपराधियों ने खौफ का माहौल पैदा कर दिया. कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार गुप्ता के निजी सहायक (PA) विनोद दास को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. यह वारदात मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा रोड पर तब हुई, जब विनोद एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे. गोली उनकी जांघ में लगी है और फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. शुक्रवार को उनका ऑपरेशन होने वाला है.

बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर मारी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 11 बजे विनोद दास बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया. शुरुआत में लोगों ने समझा कि बाइकें सिर्फ तेज रफ्तार में आगे निकल रही हैं, लेकिन तभी अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए. गोली लगते ही विनोद सड़क किनारे गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

अपराधियों की गिरफ्तारी पर क्या बोले विधायक?

घटना की सूचना मिलते ही BJP विधायक केदार गुप्ता रात में ही अस्पताल पहुंचे और अपने सहयोगी का हाल जाना. उन्होंने कहा- विनोद दास मेरे करीबी हैं. गुरुवार को हम दोनों एक शादी में शामिल हुए थे. भोज के बाद वह घर के लिए निकल गए. यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस जांच कर रही है, अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी.

क्या बोली पत्नी?

विनोद दास की पत्नी नीतू कुमारी ने कहा कि उन्हें सुबह 6 बजे पति के घायल होने की सूचना मिली. उन्होंने बताया- वो बस भोज में गए थे. किसी से कोई विवाद भी नहीं था. क्यों गोली मारी गई, यह हमें नहीं पता. वह चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन किसी से दुश्मनी नहीं थी.

मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं विनोद दास

विनोद दास अमरक पंचायत से 2021 में मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं. वे भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. क्षेत्र में एक एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है. ग्रामीणों का कहना है कि विनोद सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल रहते हैं और लोगों से उनका व्यवहार सौम्य रहा है.

ग्रामीण SP मौके पर, पुलिस ने बनाई जांच टीम

घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली. SP ने कहा- विनोद दास को गोली लगी है, उनका इलाज जारी है. पुलिस टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से लेकर आसपास के रूट तक की CCTV फुटेज खंगाल रही है.

Also Read: Bihar News: पटना के इन 12 इलाकों में 6 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >