पटना में डबल मर्डर, चाची और पड़ोसी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Patna Crime News: पटना के फतुहा में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गोलीबारी में महिला और बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

Patna Crime News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. रसलपुर गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहा पुराना झगड़ा गोलीबारी में बदल गया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. गांव में दहशत का माहौल है.

मृतकों में 50 वर्षीय राजमंत्री देवी शामिल हैं. वह आरोपी युवक की चाची थीं. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दूसरी मौत पड़ोसी देवसागर सिंह की हुई. देवसागर बीच-बचाव करने पहुंचे थे. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं राजमंत्री देवी का बेटा राजन प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

दोनों भाइयों में लंबे समय से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार रसलपुर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद और उनके चचेरे भाई श्रवण प्रसाद के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष विवादित जमीन पर पहुंचे थे. आरोप है कि श्रवण प्रसाद की ओर से जमीन पर पिलर का निर्माण कराया जा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.

बातचीत के दौरान अचानक बिगड़ा माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद उस समय ज्यादा बड़ा नहीं था. मामला पहले सुलझ चुका था. लेकिन बातचीत के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया. इसी बीच राजकुमार प्रसाद का बेटा शिवम हाथ में देसी कट्टा लेकर मौके पर पहुंचा. उसने बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी.

पहली गोली राजमंत्री देवी के सिर में लगी. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी ने दूसरी गोली अपने चचेरे भाई राजन प्रसाद को मार दी. तीसरी गोली बीच-बचाव कर रहे पड़ोसी देवसागर सिंह को लगी. गोली देवसागर के सिर में फंस गई थी. उन्हें तुरंत PMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष सदानंद साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली. वहां से दो देसी कट्टे, एक तलवार और एक बाइक बरामद की गई. ग्रामीण SP ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई है. लगातार छापेमारी हो रही है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: ‘सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिली है…’, DGP से मुलाकात के बाद भड़कीं NEET छात्रा की मां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >