पटना में शराब पार्टी कर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Bihar Crime News: पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव स्थित नहर पर मंगलवार की रात शराब पार्टी कर लौट रहे एक युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

Bihar Crime News: पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव स्थित नहर पर मंगलवार की रात शराब पार्टी कर लौट रहे एक युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. सूचन मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालीगंज भेजा. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना एम्स भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान फतेहपुर पश्चिम निवासी स्व जय नंदन सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रवि सिंह के रूप में की गई है. पटना से आई सीएफएल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है. वहीं मृतक के परिजनों ने पालीगंज थाने में चार नामजद व कई अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें: पटना में हुंडई और फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कई घर आग की चपेट में…

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग नहर के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे

मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भगजोगा व मिल्की गांव के बीच नहर पर कई राउंड गोलियां चली हैं. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. पालीगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां एक युवक के सिर व पीठ में भी कई गोलियां लगी है और वह नहर किनारे पड़ा था.

ग्रामीणों के मुताबिक भगजोगा नहर के पास मंगलवार की रात कई लोग बैठे थे और शराब पार्टी कर रहे थे. कुछ देर बाद रवि एक अन्य मित्र के साथ घर जाने लगा. इसी बीच चार की संख्या में रहे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

पुलिस ने क्या कहा ?

डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि मृतक अपराधी किस्म का युवक था. उस पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और कई मामलों में वह जेल भी जा चुका है. वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को शक के आधार पर उठाया है.

आगरा एक्सप्रेसवे पर फिर भीषण सड़क हादसा, 59 घायल 2 की गई जान 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >