Bihar Crime News: पटना में घर से मिले 4 जिंदा बम और हथियार, नक्सली संगठन से जुड़े 5 अपराधी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां, एक घर से 4 जिंदा बम, हथियार और जिंदा कारतूस मिले. पुलिस की ओर से मामले में नक्सली संगठन से जुड़े 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा जा रहा है कि, पटना को बम से दहलाने की कोशिश नाकाम हो गई.

Bihar Crime News: पटना पुलिस की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने के लिए मिली. राजधानी पटना को बम धमाके से दहलाने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया. इसके साथ ही 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, नेऊरा थाने की पुलिस ने नक्सली संगठन से जुड़े पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे.

जिंदा बम, कारतूस और रायफल बरामद

हालांकि, इससे पहले ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की मॉनीटरिंग में पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर पांचों को नेऊरा थाना क्षेत्र स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया. खबर की माने तो, पुलिस को घर से चार जिंदा बम, दो राइफल और चार जिंदा कारतूस मिले हैं. इस पूरे मामले को लेकर जानकारी पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पांचों में से किसी का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, लेकिन जिनके साथ संपर्क हैं, वे नक्सली संगठन से जुड़े हैं.

गुप्ता सूचना मिलने पर हुई बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान बेटा अविनाश कुमार, पिता विश्वनाथ पासवान, दो सगे भाई रमेश और गणेश और मनीष कुमार शामिल है. एसपी पश्चिमी ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि छापेमारी के दौरान बम भी मिलेंगे. इसके लिए पहले से बम निरोधक दस्ता को भी सूचना दी गयी थी. टीम ने मौके पर पहुंच सभी चार जिंदा बम को डिफ्यूज किया और फिर जब्त कर लिया.

पूरे गांव में फैली सनसनी

इधर, गौशाला में भारी मात्रा में बम, रायफल और कारतूस मिलने की खबर सामने आते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. हालांकि, इस खुलासे के बाद पुलिस अभी भी अपनी नजर वहां की तमाम गतिविधियों पर बनाई हुई है. लगातार गश्ती की जा रही है.

नक्सल संगठन से जुड़े हो सकते हैं तार

वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो, गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से किसी के भी तार नक्सली संगठन से जुड़े हो सकते हैं. इसे लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. इन अपराधियों की आखिर क्या कुछ मंशा थी, इसे लेकर पूछताछ जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि, पूछताछ के दौरान अपराधियों के पूरे गिरोह को भी पकड़ा जा सकता है.

Also Read: बिहार के इन 8 जिलों में आज भयंकर बारिश का अलर्ट, अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम… जानिए IMD की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >