पटना में विकलांग की हत्या, चबूतरे पर सो रहे अधेड़ को पत्थर से कुचला

Bihar Crime: पटना में एक विकलांग की चबूतरे पर सोते समय पत्थर से कुचलकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जीत लाल राय (40) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार देर रात दानापुर के मनेर थाना इलाके के टाटा कॉलोनी के पास मुख्य सड़क की है.

Bihar Crime: पटना में एक विकलांग की चबूतरे पर सोते समय पत्थर से कुचलकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जीत लाल राय (40) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार देर रात दानापुर के मनेर थाना इलाके के टाटा कॉलोनी के पास मुख्य सड़क की है.  

पहले चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार जीत लाल रात करीब 11 बजे जब मंदिर के समीप चबूतरे पर सो रहे थे. उसी दौरान गांव के जयचंद राय नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. इस दौरान उसने धमकी दी कि आज हत्या कर दूंगा. इसके बाद जब आरोपी ने चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की तो वह किसी तरह वहां से भागना चाहा लेकिन आरोपी ने जीत लाल राय को पत्थर और चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया.

चोरी के आरोप से जुड़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले मंदिर से बाजे की चोरी हुई थी. इस चोरी का आरोप मृतक और उसके साथियों पर ही लगा था. इसी मामले को लेकर आरोपी नाराज था और जीत लाल के वहां सोने का विरोध करता था.

नहीं थी किसी से दुश्मनी

मृतक की बहन के अनुसार उनके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. रात करीब 2 बजे लक्ष्मण राय घर आए और उन्होंने बताया कि मेरे भाई की हत्या हो गई है. जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामले की छानबीन जारी

घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मनेर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बदलेगा ट्रैफिक नियम, बड़े और छोटे वाहनों के लिए होगी ये व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >