Bihar: बिना नाम लिए किसे महागठबंधन का सीएम फेस बता गए कांग्रेस प्रभारी, बोले- 'हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है'

Bihar: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने हमारे गठबंधन में सीएम फेस को लेकर कोई संशय नहीं है. हम मिलकर 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हम सरकार की नाकामी को बिहार की जनता तक ले जायेंगे.

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने साफ किया कि महागठबंधन में सीएम पद के चेहरे को लेकर कोई असमंजस नहीं है. उन्होंने कहा, “आपके माइंड में चेहरा फाइनल नहीं होगा, लेकिन हमारे माइंड में कोई डाउट नहीं है.” हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

अल्लावारू ने बताया गठबंधन का प्लान

अल्लावारू ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन आगामी चुनाव में एकजुट होकर सभी 243 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा. कांग्रेस ने तय किया है कि गठबंधन के हर उम्मीदवार को वह अपना प्रत्याशी मानकर प्रचार और समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर तालमेल जल्द तय कर लिया जाएगा ताकि सभी सीटों पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत रहे और एनडीए को कड़ी चुनौती दी जा सके.

बिहार सरकार पर क्या बोले

बिहार सरकार द्वारा हाल ही में गठित आयोगों पर सवाल उठाते हुए अल्लावारू ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आम जनता के बजाय चंद पूंजीपतियों, कुछ नेताओं, ठेकेदारों और अफसरों के हित में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की जनता एक ऐसी सरकार चुने, जो वास्तव में जनहित में कार्य करे और वह सरकार इंडिया गठबंधन की होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एनडीए को हराने का क्या सुझाव

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस बैठक में सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने की मांग की गई. कांग्रेस ने सुझाव दिया कि ऐसा तालमेल बनाया जाए जिससे हर सीट पर महागठबंधन का उम्मीदवार प्रभावशाली स्थिति में हो और एनडीए को हराया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री होगी आसान, सरकार ने जारी किया नया निर्देश, नई नीति लागू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >