बिहार में मौसम का डबल गेम, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट

Bihar Cold Wave: बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है. सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ रही है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है.

Bihar Cold Wave: बिहार में एक बार फिर पछुआ हवाओं के असर से ठंड लौट आई है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में सुबह और देर शाम सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है, जबकि दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है.

कैसा रहा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस जीरादेई (सिवान) में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 9.0 से 16.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिला है. सबसे कम विजिबिलिटी 500 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जा रहा

पटना, फुलवारी शरीफ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं. दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ रही है. हालांकि शाम होते ही ठंड का असर फिर बढ़ जा रहा है और रात में तापमान तेजी से गिर रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में सर्दी-खांसी, बुखार, सांस संबंधी बीमारी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >