लालू परिवार पर भड़के CM सम्राट, कहा- 150 पुलिसकर्मी तैनात, फिर भी सुरक्षा छिनने का कर रहे नाटक

Samrat Choudhary: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू परिवार की सुरक्षा में करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात हैं. लालू यादव और राबड़ी देवी को बुलेटप्रूफ सुरक्षा मिली है. सम्राट ने परिवार की संपत्ति और जमीन को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं.

Samrat Choudhary: बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले से ही जरूरत के मुताबिक पूरी सुरक्षा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. सम्राट चौधरी ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें और कितनी सुरक्षा चाहिए. सरकार की ओर से परिवार के सदस्यों को व्यापक सुरक्षा मिली हुई है, फिर भी लगातार अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधाओं की मांग करना समझ से परे है.

क्या किसी खलनायक को बिहार की पूरी पुलिस दे दें?

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लालू परिवार की सुरक्षा में करीब 150 पुलिसकर्मी पहले से तैनात हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘क्या किसी खलनायक को बिहार की पूरी पुलिस दे दें? क्या अब राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को इन्हीं की सुरक्षा में लगा दिया जाए?’ सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बिहार की जनता की सुरक्षा करना भी है.

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग घर और सिक्योरिटी का खेल खेल रहे हैं. उनके पास 150 पुलिसवाले हैं, फिर भी रोना रोते हैं कि सरकार ने सुरक्षा छीन ली. सच यह है कि लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों के पास बुलेटप्रूफ गाड़ियां मौजूद हैं. आज भी उनके घर के बाहर 150 पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ नाटक करना है. सम्राट चौधरी ने कहा कि इन सबको वह ठीक कर देंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मकान और अवैध जमीनों के कब्जों पर भी साधा निशाना

सम्राट चौधरी ने सुरक्षा के साथ-साथ लालू परिवार की संपत्ति पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इस परिवार के पास कई मकान और जमीनें हैं, जिनके अवैध होने पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव के पास कितने घर हैं, यह आज तक कोई गिन भी नहीं पाया है. राजा बाजार, महुआबाग, कौटिल्य नगर से लेकर दिल्ली तक में इन्होंने जमीनों पर कब्जा किया हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पूरे मामले का इतिहास निकाल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग मकान की मांग की जाती है. इन्हें कितना भी दे दिया जाए, इनका पेट कभी नहीं भरेगा और न ही कभी संतोष होगा.

इसे भी पढ़ें:  23, 24, 25, 26 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी- तूफान और बारिश का दौर, मौसम विभाग का डबल अलर्ट

बिहार में अब NH के दोनों तरफ इतने मीटर तक नहीं बनेगा कोई मकान, सरकार ला रही है नई नीति, क्या होंगे नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >