क्या बिहार के बुजुर्गों को घर पर मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं? सीएम नीतीश ने जनता से मांगे सुझाव

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी आसान बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. सरकार बुजुर्गों को घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी में है. इसके लिए ई-मेल, पत्र और क्यूआर कोड के माध्यम से सुझाव मांगे गए हैं.

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. उन्होंने अपने X हैंडल के माध्यम से जनता से अपील की है कि बुजुर्गों की सुविधा के लिए और कौन-कौन सी व्यवस्थाएं की जा सकती हैं? इस पर लोग अपने विचार भेजें. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन सुझावों पर अमल किया जाएगा.

कैसे भेज सकते हैं सुझाव

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जानकारी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव ई-मेल या पत्र के माध्यम से भेज सकता है. इसके लिए ई-मेल आईडी cm-secretariat-bih@gov.in जारी की गई है. डाक से सुझाव भेजने के लिए ऑफिस का पता अपर सचिव, 4 देशरत्न मार्ग, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना-800001 दिया गया है. इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कर भी लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं.

सीएम नीतीश ने बताया सरकार के मन में क्या

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जाएं. इसके तहत बुजुर्गों को घर बैठे नर्सिंग सहायता, पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी जांच और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में सभी प्रकार की मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिया गया निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को घर तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है. सरकार चाहती है कि बुजुर्गों को अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें.

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 2025 से 2030 तक बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करने के उद्देश्य से सात निश्चय-3 कार्यक्रम लागू किया गया है. इसके सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी नागरिकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

बिहार के लोग अगले 48 से 72 घंटे तक रहें सतर्क, कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी, एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >