Bihar Chunav: तेजस्वी यादव ने क्यों कहा “हमें सरकार नहीं बनानी…”?, बयान से मची खलबली

Bihar Chunav: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी बीच तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमें सरकार नहीं बनानी… अब उनके इस बयान के बाद से ही हलचल तेज हो गई है. पढे़ें उनके इस बयान का मतलब. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Chunav: बिहार में अब विधानसभा चुनाव की हलचल दिखने लगी है. तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. नेताओं का बिहार दौरा लगा हुआ है. इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्वी चंपारण पहुंचे. यहां से उन्होंने एनडीए सरकार पर हमला बोला. साथ ही जनता को अपनी पार्टी की नीतियां बतायीं. दरअसल, तेजस्वी यादव सोमवार को पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत सिसवा कोड़र स्थित बौद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. 

“हमको सरकार नहीं बनानी…”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के बड़े-बड़े नेता बाहर जाते हैं तो यह जरूर कहते हैं कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं. उन्होंने कहा कि हमको सरकार नहीं बनानी है, बिहार का विकास करना है. पढ़ाई, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन के खिलाफ हमारी मुख्य लड़ाई है.

नीतीश सरकार पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सभी को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए. वहीं, नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही फसल बार-बार लगाने से उत्पादन घट जाता है.  पंद्रह साल में किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाता है. हमारी सरकार बनी तो हर घर में दो सौ यूनिट फ्री बिजली दूंगा. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा. सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म फीस को शून्य कर छात्रों को आने-जाने का किराया दिया जाएगा.

बिहार डोमिसाइल लागू किया जाएगा

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सौ प्रतिशत बिहार डोमिसाइल लागू किया जाएगा. बीस साल से वर्तमान सरकार गरीबों को चूस रही है. आपस में लड़ाई-झगड़ा बंद कर एकजुट रहें, तभी आपके सपने साकार होंगे. इससे पहले बुद्ध के अनुयायियों ने भारी संख्या में दूरदराज से आए लोगों को बुद्ध महिमा और पंचशील का वर्णन करते हुए उनके उपदेशों पर चलने का आह्वान किया.

ALSO READ: Bihar Teacher: ऑनलाइन हाजिरी में फर्जीवाड़ा करते पकड़े गए 5 शिक्षक, DEO ने लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >