Bihar Chunav 2025: बिहार में तेजस्वी संग राहुल की बड़ी रैली से पहले ही कांग्रेस सांसद का पोस्ट वायरल, ऐसा क्या लिखा?

Bihar Election 2025: बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा में तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी की रैली होने वाली है. इस रैली से पहले कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर एनडीए पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और जेडीयू को गुनाहगार बताया.

Bihar Election 2025: बिहार में आज से सियासी पारा चढ़ सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुजफ्फरपुर और दरभंगा में बड़ी रैली होने वाली है. लेकिन इस रैली से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि वे बिहार के युवाओं से बातचीत कर रहे हैं. बिहार में रैली से पहले उनके इस पोस्ट की चर्चा तेज हो गई है.

वीडियो शेयर कर क्या लिखा?

वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने लिखा, ‘कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई – शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार हर मुद्दे पर और इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, BJP-JDU सरकार. बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 सालों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है, प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया है और हर पैमाने पर गर्त में धकेल दिया है.’

राहुल गांधी ने शेयर किये आंकड़े

आगे राहुल गांधी ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और मानव विकास पर भी बात कही. उन्होंने लिखा,

शिक्षा
कक्षा 9–10 में ड्रॉपआउट दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)
कक्षा 11–12 में नामांकन दर: 28वां स्थान (29 राज्यों में)
महिला साक्षरता: 28वां स्थान (29 राज्यों में)

रोज़गार
सेवा क्षेत्र में रोजगार: 21वां स्थान (29 राज्यों में)
उद्योग/उत्पादन क्षेत्र में रोजगार: 23वां स्थान (29 राज्यों में)

स्वास्थ्य
शिशु मृत्यु दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)
बीमा योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)
घर में शौचालय की सुविधा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)

मानव विकास
मानव विकास सूचकांक (HDI): 27वां स्थान (27 राज्यों में)
प्रति व्यक्ति आय (NSDP): 25वां स्थान (25 राज्यों में)

अब वक्त है बिहार में बदलाव का

इन आंकड़ों को जारी करते हुए आगे राहुल गांधी ने यह भी लिखा, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आईना हैं -वो rear-view mirror जो दिखा रहा है कि ये ‘डबल इंजन’ बिहार को प्रगति से कितना पीछे खींच लाई है. जितने भी बिहारी युवाओं से मिला हूं, सभी बेहद होनहार और समझदार हैं. अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर हर जगह चमक सकते हैं – पर सरकार ने उन्हें अवसरों की जगह सिर्फ बेरोजगारी और निराशा दी है. अब वक्त है बदलाव का – बिहार का स्वाभिमान फिर जगाने का. वक्त है महागठबंधन का न्याय संकल्प दोहराने का.

बिहार में 10 दिन राहुल गांधी की रैली

इस तरह से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में रैली में शामिल होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ा दिया है. मालूम हो, राहुल गांधी बिहार में 10 दिनों में 11 रैलियां करेंगे. दरअसल, बरबीघा और नालंदा में 30 अक्टूबर को, खगड़िया में दो नवंबर को, पूर्णिया और बहादुरगंज में चार नवंबर को, पांच नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज और आखिरी दिन सात नवंबर को राहुल गांधी की रैली बिहार के फारबिसगंज और बरारी में होने वाली है.

Also Read: Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, ताबड़तोड़ रैलियों की जानिये तारीख, प्रियंका-खरगे भी आयेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >