Bihar Chunav: इस फॉर्मूले पर हो सकता है NDA का सीट बंटवारा! जानिए चिराग की पार्टी को कितनी सीटें मिलने की चर्चा

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए में सीट बंटवारे पर लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के आधार पर सहमति बन सकती है. माना जा रहा है कि भाजपा-जदयू के खाते में 200 और बाकी सहयोगियों को 43 सीटें मिल सकती हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, इस बार सीटों का बंटवारा लोकसभा चुनाव 2024 के फॉर्मूले के आधार पर ही किया जा सकता है. राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से लगभग 200 सीटें भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खाते में जा सकती हैं. जबकि बाकी 43 सीटें एनडीए के तीन अन्य घटक दलों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम), को दी जा सकती हैं.

एक लोकसभा के बदले मिल सकती हैं इतनी सीटें

एनडीए में सीटों का बंटवारा इस आधार पर किया जा सकता है कि लोकसभा की एक सीट के बदले छह विधानसभा सीटें मिलें. इसी फॉर्मूले के तहत भाजपा और जदयू, जिन्होंने लोकसभा में क्रमशः 12-12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, को अधिक हिस्सेदारी मिल रही है. वहीं लोजपा (रामविलास) को 30 और ‘हम’ तथा ‘आरएलएम’ को कुल 12 सीटें मिल सकती हैं.

मांझी और चिराग को मनाना बड़ी चुनौती

हालांकि, इस प्रस्तावित फॉर्मूले पर सहमति बनाना भाजपा-जदयू के लिए आसान नहीं होगा. हम प्रमुख जीतनराम मांझी 30 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि चिराग पासवान की लोजपा लोकसभा जीत के अनुपात में विधानसभा सीटें चाहती है. चिराग का तर्क है कि अगर प्रति लोकसभा सीट के बदले 8 विधानसभा सीटें दी जाएं, तो लोजपा को 40 सीटें मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने हिस्से की सभी 5 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.

ALSO READ: Chirag Paswan: “बीजेपी के इशारों पर तय होती है चिराग की भूमिका”, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >