Bihar Cabinet: कोसी-मेची लिंक नदी के लिए 14.16 करोड़ रुपये मंजूर, 21644 घरों में बिजली, मोकामा में नया ITI

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने कोसी मेची लिंक नदी जोड़ योजना के दूसरे फेज के लिए 14.16 करोड़ रुपये मंजूर किये. कर्मनाशा नदी पर निकृष पंप नहर योजना के लिए 89.94 करोड़,कुंडघाट जलाशय योजना के लिए 270.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी.

Bihar Cabinet: कैबिनेट ने रोहतास और कैमूर जिले के 132 गांवों के 21644 घरों में बिजली मुहैया कराने को लेकर 117 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी है. इसके तहत इस योजना में केंद्र सरकार साठ प्रतिशत यानी 70.68 करोड़ रुपये मुहैया करायेगी. बाकी की रकम करीब 42 करोड़ राज्य सरकार वहन करेगी. इससे अब इन दोनों जिले के 21 हजार से अधिक घरों में सीधी बिजली पहुंच सकेगी. इसके साथ ही कैबिनेट ने कोसी मेची लिंक नदी जोड़ योजना के दूसरे फेज के लिए 14.16 करोड़ रुपये मंजूर किये. कर्मनाशा नदी पर निकृष पंप नहर योजना के लिए 89.94 करोड़,कुंडघाट जलाशय योजना के लिए 270.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी. त्वरित सिंचाई योजना के तहत उत्तर कोयल परियोजना के लिए 49.81 लाख रुपये मंजूर किये गये.

नयी नियमावली को मंजूरी

बांका की चिकित्सा पदाधिकारी डा नादिरा फातिमा को सेवा से बर्खास्तगी पर मुहर लगायी गयी. वहीं पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक रहे डा जनार्दन प्रसाद सुकुमार की बर्खास्तगी को निरस्त करते हुए पुन: सेवा में वापसी का निर्णय लिया गया. दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल कोर्ट में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत के लिए एक पद स्वीकृत किया गया. अब बिरौल अनुमंडल न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बैठ सकेंगे. इसके साथ ही उच्च न्यायिक सेवा के पदों के लिए प्रवर कोटि एवं अधिकाल वेतनमान पदों में परिवर्तन की मंजूरी दी गयी. कैबिनेट ने बिहार फार्ऱ्मासिस्ट संवर्ग के मूल कोटि के पदों पर नियुक्ति एवं उनकी सेवा शर्तों की निर्धारण के लिए बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग नियमावली 2024 को मंजूरी दी गयी. पीएचइडी के तहत कार्य निरीक्षकों की नियुक्ति,उनके कार्य एवं सेवा शर्तों के निर्धारण के लिए नयी नियमावली को मंजूरी दी गयी.

मोकामा में नया ITI

मोकामा में नये आइटीआइ खोले जाने के लिए 43 पद मंजूर किये गये.साथ ही इसके लिए 2024-25 में सवा करोड़ तथा 2025-26 में दो करोड़ 39 लाख रुपये खर्च की मंजूरी दी गयी.

पैक्स चुनाव के लिए मिले 18 करोड़

2024-25 में पैक्स चुनावों के लिए बिहार निर्वाचन प्राधिकार को 18.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये.बिहार तकनीकी सेवा आयोग को तकनीकी पदों पर परीक्षा आयोजित करने के लिए छह करोड़ रुपये अग्रिम निकासी की मंजूरी दी गयी.

बापू टावर के लिए 20 पद सृजित

पटना में बापू टावर के रखरखाव के लिए 20 पद सृजित किये गये. इस पर खर्च होने वाले एक करोड़ 63 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी. बिहार लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की गैर हाजिरी में दूसरे वरिष्ठ सदस्य को प्रभार धारण करने की अवधि में अब पंद्रह सौ रुपये विशेष वेतन दिये जायेंगे. अब तक यह राशि दो सौ पचास रुपये प्रतिमाह की थी. कैबिनेट की बैठक में इस संशोधन नियमावली को मंजूरी दी गयी.

कृषि सेवा के पदों के सृजन को मिली मंजूरी

इसके साथ ही बिहार कृषि सेवा के समूह क और ख के पदों का सृजन एवं पुनर्गठन किया गया. कृषि सेवा के कोटि पांच, दो और एक के समूह क और ख पदों के सृजन और पुनर्गठन को मंजूरी दी गयी.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : अब झारखंड के धनवार स्टेशन पर रुकेगी गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Kaimur: मैं अभी जिंदा है, मुझे मत मारो सरकार… तख्ती लेकर पहुंचे ग्रामीण, जानें मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >