पटना में गांधी मैदान की ओर 7 मई को नहीं जायेंगी गाड़ियां, घर से निकलने के पहले जानें ये जरूरी खबर

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान की ओर 7 मई को गाड़ियां नहीं जा सकेंगी. 7 मई को सम्राट कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान गांधी मैदान के आस-पास गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगी रहेगी.

Bihar Cabinet Expansion: 7 मई का दिन बिहार की सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं. इसे लेकर 7 मई को गांधी मैदान के आस-पास गाड़ियों के चलने पर रोक लगा दी गई है.

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक की सुरक्षा कड़ी रहेगी. जानकारी के मुताबिक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से गांधी मैदान आगमन के दौरान कई रूटों पर आम लोगों की गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा. यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगी.

इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

  • एयरपोर्ट की और किसी भी दिशा से वाहनों का परिचालन नहीं.
  • पटेल गोलंबर से हार्डिंग रोड, सिवाई भवन, आर ब्लॉक ऊपर, आयकर गोलंबर तक गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी.
  • गर्दनीबाग आरओबी/आरब्लॉक आरओबी के उत्तर की ओर जाने पर रोक रहेगी.
  • बेली बोरिंग रोड क्रॉसिंग से पूरब और किदवईपुरी से आयकर गोलंबर की ओर रोक रहेगी.
  • आर ब्लॉक के नीचे दारोगा राय पथ से वीरचंद पटेल पथ पर रोक.
  • आयकर गोलंबर से गांधी मैदान तक नहीं चलेंगी गाड़ियां.
  • अशोक राजपथ, लोदीपुर, पुलिस लाइन तिराहा, ठाकुरबाड़ी मोड़, बाकरगंज से गांधी मैदान की ओर गाड़ियां नहीं जायेंगी.
  • पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर वाहन परिचालन पर रोक.
  • डाकबंगला चौराहे से गाड़ियां न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर डायवर्ट होंगी.
  • कृष्णा घाट से पश्चिम गंगा पथ के दोनों फ्लैक पर दीघा गोलंबर तक गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी.
  • एयरपोर्ट जाने वाले जगदेव पथ का प्रयोग करेंगे.

कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था?

  • जेपी गंगापथ (दीधा गोलंबर से कंगन घाट तक)
  • कृष्णाघाट से पुराने अशोक राजपथ (डबल डेकर ब्रिज/पीएमसीएच से कारगिल चौक)
  • पटना कॉलेज और पटना सायंस कॉलेज

दो हेलीपैड, तीन मंच और वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर हो रहा तैयार

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पटना एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान हेलिकॉप्टर से पहुंचने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. इसके लिए दो हेलिपैड का निर्माण हो रहा है. हेलिपैड का निर्माण गांधी मैदान गेट नंबर 5 और 6 के बीच हो रहा है. मंच को बेहद खूबसूरत तैयार किया जा रहा है. साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर तैयार किया जा रहा है. लगभग 2 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.

तीन मंच किए जा रहे तैयार

मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे. साथ ही राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी रहेंगे. दूसरे मंच पर कैबिनेट विस्तार में शामिल होने वाले विधायकों के अलावा दूसरे राज्य से आने वाले मेहमान होंगे. जबकि तीसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों की उपस्थिति रहेगी.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >