बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में राजपूतों का दबदबा, कुर्मी-कुशवाहा से बने 5 मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet: बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली और नई एनडीए सरकार का गठन किया. इस बार मंत्रिमंडल में लगभग हर जाति और समाज को शामिल कर जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. सवर्ण, ओबीसी, दलित, महादलित, कुर्मी-कुशवाहा, यादव, निषाद, वैश्य, महिलाएं और मुसलमान सबको जगह दी गई है.

Bihar Cabinet: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार ने शपथ लेने के साथ ही यह साफ कर दिया है कि इस बार मंत्रिमंडल में जातीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है. सत्ता समीकरण को मजबूत करने और सभी सामाजिक वर्गों को साथ लाने के लिए एनडीए ने लगभग हर प्रमुख जाति और समुदाय को मंत्रिमंडल में जगह देने की कोशिश की है.

26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

गुरुवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. सीएम, डिप्टी सीएम के साथ 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. नई टीम में सवर्ण, ओबीसी, दलित, महादलित, वैश्य, कुर्मी, कुशवाहा, निषाद, यादव, महिलाएं और मुसलमान सभी वर्गों को मौका दिया गया है.

कैसे बंटा जातीय कोटा?

इस बार कैबिनेट में कुल 8 सवर्ण, 8 ओबीसी, 5 दलित-महादलित, 6 कुर्मी-कुशवाहा, 2 यादव, 2 निषाद, 4 वैश्य और साथ ही मुसलमान व महिलाओं को भी शामिल किया गया है. नीतीश सरकार ने जातीय बैलेंसिंग को केंद्र में रखकर अपनी नई टीम तैयार की है.

किस जाती से कितने मंत्री?

राजपूत समुदाय- 4 मंत्री

  • श्रेयसी सिंह (जमुई)
  • संजय कुमार सिंह (महुआ)
  • संजय सिंह टाइगर (आरा)
  • लेसी सिंह (धमदाहा)

इस चुनाव में 32 राजपूत विधायक जीतकर आए, जिनमें से अधिकतर एनडीए से हैं.

दलित समुदाय- 4 मंत्री

  • सुनील कुमार (भोरे)
  • अशोक चौधरी (एमएलसी)
  • लखेंद्र रौशन
  • संजय पासवान (बखरी)

महादलित- 1 मंत्री

  • संतोष कुमार सुमन (मुसहर समुदाय), जीतन राम मांझी के बेटे

कुर्मी-कुशवाहा समुदाय- 5 मंत्री

  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, कुर्मी)
  • सम्राट चौधरी
  • सुरेंद्र मेहता
  • दीपक प्रकाश
  • श्रवण कुमार

वैश्य समुदाय- 4 मंत्री

  • दिलीप जायसवाल
  • नारायण प्रसाद
  • प्रमोद कुमार
  • अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी समाज)

भूमिहार-ब्राह्मण- कुल 3 मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी (भूमिहार)
  • मंगल पांडे (ब्राह्मण)
  • विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)

कायस्थ समुदाय

नितिन नबीन- दोबारा मंत्री बनाए गए

निषाद/मल्लाह समुदाय- 2 मंत्री

  • मदन सहनी
  • रमा निषाद

यादव समुदाय- 2 मंत्री

  • रामकृपाल यादव
  • विजेंद्र यादव

मुसलमान समुदाय- 1 मंत्री

  • जमा खान (चैनपुर, जदयू)

Also Read: बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका, पार्टी के नाम के साथ देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >