Bihar Bus Service: बिहार के लिए चलेंगी 200 होली स्पेशल बसें, यूपी, बंगाल, दिल्ली समेत इन 10 राज्यों से आने वालों को राहत

Bihar Bus Service: दिल्ली, यूपी, बंगाल, झारखंड समेत 10 राज्यों से बिहार के लिए स्पेशल बसें चलाई जायेंगा. इन बसों को 23 फरवरी से चलाने की योजना है. 200 बसों में से 50 एसी बसें होंगी. इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.

Bihar Bus Service: होली के मौके पर दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वालों के लिए खुशखबरी है. 200 बसों को चलाने का फैसला लिया गया है. लगभग 10 राज्यों से बिहार के लिए 200 बसें चलेंगी. इसमें से 50 एसी बसें होंगी. होली से पहले परिवहन विभाग के इस फैसले से लोगों को खास सहूलियत मिल सकेगी. बसों के लिए टिकट बुकिंग लोग 6 फरवरी से ही कर सकेंगे.

कब से चलाई जायेंगी स्पेशल बसें?

जानकारी के मुताबिक, पीपीपी मोड में बसों को चलाने का फैसला लिया गया है. 23 फरवरी से 23 मार्च तक होली स्पेशल बसें चलेंगी. लोग इसके लिए ऑनलाइन ही टिकट बुक कर सकेंगे. जिन राज्यों से बसें बिहार के लिए चलेंगी, उनमें दिल्ली, यूपी, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और ओडिशा शामिल है.

इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

जिन जिलों में आने के लिए सुविधा मिल सकेगी, उनमें पटना, गया, सीवान, जहानाबाद, दरभंगा, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, किशनगंज, नरकटियागंज, सासाराम समेत कई अन्य जिले भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, बसों का रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस समेत तमाम जांच के बाद ही चलाने का परमिशन दिया जाएगा.

स्पेशल बस चलने से मिलेगी सुविधा

पर्व-त्योहारों के वक्त बिहार लौटने वालों की काफी भीड़ उमड़ती है. कई बार ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाते हैं और टिकट मिलते भी हैं तो सफर के दौरान काफी परेशानी उन्हें झेलनी पड़ती है. लेकिन ऐसी स्थिति में कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं. ऐसे में इस बार होली से पहले ही स्पेशल बस चलाने का फैसला परिवहन विभाग ने लिया है. होली से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक बसों के चलने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

Also Read: Bihar Road Project: पटना में बनेगी फोरलेन सड़क, बांस घाट से जुड़ेगा जेपी गंगा पथ, जानिए कब तक होगा बनकर तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >