दलितों की जमीन पर RJD के विधायकों का प्रदर्शन, क्या हैं मांगें?

Bihar Budget: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजद विधायकों ने दलितों को जमीन देने की मांग पर प्रदर्शन किया. गुरुवार को विधायक हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए दिखे. इसके साथ ही विधायक भाई वीरेंद्र ने अमित शाह पर हमला बोला.

Bihar Budget: गुरुवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 18वें दिन आरजेडी के विधायकों ने दलितों की जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायकों ने दलितों को तीन डिसमिल जमीन देने की मांग की. इतना ही नहीं, राजद के विधायकों ने इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सम्मानजनक जीवन से जुड़ा भी बताया है. इसके अलावा सदन के अंदर भी विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की.

क्या कहना है आरजेडी विधायकों का?

आरजेडी के विधायकों का कहना है कि बिहार में बड़ी संख्या में दलित परिवार ऐसे हैं, जिनके पास जमीन नहीं है. ऐसे परिवारों को सरकार की तरफ से आवास योग्य जमीन उपलब्ध कराया जाना चाहिए. यह उनकी जिम्मेदारी है. तीन डिसमिल जमीन मिलने से गरीब परिवार अपने लिए घर बनवा सकेंगे. यह आरोप भी लगाया गाय कि दलितों को किए गए वादे को लेकर सरकार पहल नहीं कर रही और धरातल पर काम नहीं दिखता.

सरकार को राजद ने दी चेतावनी

राजद के विधायकों ने इस दौरान सरकार को चेतावनी भी दी. दरअसल, उनका कहना है कि जमीन का अधिकार सम्मान से जीने का आधार है. अगर उनकी मांगों पर पहल नहीं किया गया तो आंदोलन और भी तेजी से किया जाएगा. लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे. लड़ाई दलितों के हक और अधिकार की है. ऐसे में विपक्ष के विधायकों की मांग पर सरकार क्या एक्शन लेती है, यह देखना होगा.

अमित शाह पर भाई वीरेंद्र ने बोला हमला

इसके अलावा राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला. भाई वीरेंद्र ने कहा, अमित शाह जहां भी जाते हैं, आतंकवाद को हवा देते हैं. वह सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ते हैं. अमित शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते हैं. दरअसल, अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के नजरिए से अमित शाह का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है. आज गृह मंत्री अररिया जिले में महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.

Also Read: अररिया में आज गृह मंत्री अमित शाह की DM, SP, SSB संग बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >