बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की क्वार्टरली परीक्षा कल से शुरू, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

Bihar Board Quarterly Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तहत 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा कल से शुरू होगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और 11 जुलाई 2026 तक परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Bihar Board Quarterly Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा बुधवार से शुरू होगी और 11 जुलाई 2026 तक परिणाम तैयार करने का निर्देश सभी विद्यालयों को दिया गया है.

छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का होगा आकलन

बोर्ड के अनुसार इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का मूल्यांकन करना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय प्रधान और शिक्षकों को परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

Bihar Board Quarterly Exam 2026: 12वीं की परीक्षा 1 से 6 जुलाई तक

कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा (Quarterly Examination) 1 जुलाई से 6 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी.

9वीं और 10वीं की परीक्षा 3 दिन में पूरी

कक्षा 9वीं और 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से अधिकतर स्कूलों के प्राचार्यों को उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही वितरित कर दी गई हैं.

प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय

बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय देने का निर्देश दिया है. दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

तिथिप्रथम पालीद्वितीय पाली
1 जुलाईमातृभाषाद्वितीय भारतीय भाषा
2 जुलाईविज्ञान, संगीतसामाजिक विज्ञान
3 जुलाईगणित, गृह विज्ञानअंग्रेजी
तिथिप्रथम पालीद्वितीय पाली
1 जुलाईफिजिक्स, आंत्रप्रेन्योरशिप, फिलॉस्फीकेमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, पॉलिटिकल साइंस
2 जुलाईगणितबायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, जियोग्राफी
3 जुलाईइंग्लिशहिंदी
4 जुलाईभाषासाइकोलॉजी
6 जुलाईएग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्ससोशियोलॉजी

ALSO READ: भक्ति में सराबोर हुआ पटना का इस्कॉन मंदिर, सहस्र जल महाभिषेक के बाद गजावेश में दिए प्रभु श्री जगन्नाथ ने दिव्य दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >